फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Over 250 people ran in the mini-marathon conveying a message of wildlife conservation

पीलीभीत: मिनी मैराथन में दौड़े 250 से अधिक शहरवासी, वन्यजीवों की रक्षा का दिया संदेश

Sun, 04 Oct 2026 01:12 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 04 Oct 2026 01:12 PM IST
सार

पीलीभीत में वन्यजीव सप्ताह के तहत रविवार सुबह जागरूकता मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई। मिनी मैराथन को पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन
Over 250 people ran in the mini-marathon conveying a message of wildlife conservation
मिनी मैराथन में शामिल हुए 250 से अधिक लोग - फोटो : स्रोत- मीडिया सेल

विस्तार

पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में रविवार सुबह माहौल कुछ अलग नजर आया। वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। वन्यजीव सप्ताह के तहत पीलीभीत टाइगर रिजर्व की ओर से आयोजित जागरूकता मिनी मैराथन में 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन को रवाना किया।

विज्ञापन




एसपी ने कहा कि पीलीभीत के समृद्ध जंगल जिले के वातावरण को और अधिक खूबसूरत बनाते हैं। जंगल और वन्यजीव हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं। इनकी सुरक्षा और संरक्षण करना सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता बरतने और प्रकृति के साथ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का संदेश आगे बढ़ाने की अपील की। 
विज्ञापन


मैराथन रैली रवाना होने से पहले गांधी स्टेडियम में वन विभाग, पुलिस प्रशासन और आम नागरिकों ने वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ ली। सभी ने वन्यजीवों और उनके प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। वन्यजीव अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने की भी शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Over 250 people ran in the mini-marathon conveying a message of wildlife conservation
एसपी ने मिनी मैराथन को दिखाई हरी झंडी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गांधी स्टेडियम से टाइगर रिजर्व मुख्यालय तक दौड़
हरी झंडी मिलते ही प्रतिभागियों ने गांधी स्टेडियम से दौड़ शुरू की। मिनी मैराथन गोहानिया चौराहा, नेहरू पार्क, विद्या मंदिर चौराहा और नकटा दाना चौराहा होते हुए पीलीभीत टाइगर रिजर्व मुख्यालय पहुंची। रास्ते में प्रतिभागियों ने वन्यजीव संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। यातायात पुलिसकर्मी भी मार्ग पर तैनात रहे और यातायात व्यवस्था संभालते रहे। इससे पहले डीएफओ मनीष सिंह ने एसपी को पौधा भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने वन्यजीव सप्ताह के तहत चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। 

कार्यक्रम में सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा, प्रभागीय निदेशक (वन एवं वन्यजीव प्रभाग) भारत कुमार डीके, उप प्रभागीय वनाधिकारी रमेश चौहान, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, मानद वन्य जंतु प्रतिपालक आलोक गोयल, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नरेश कुमार समेत वन विभाग के कर्मचारी, बाघमित्र और नेचर गाइड मौजूद रहे। संचालन वाइल्डलाइफ बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन सोसायटी के महासचिव डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed