फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP has no right to seek votes'; Brajesh Pathak says—under Akhilesh's rule, it was 'one district, one mafia

मुरादाबाद: 'सपा को वोट मांगने का हक नहीं', ब्रजेश पाठक बोले- अखिलेश राज में था वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया

Sat, 17 Oct 2026 07:14 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 17 Oct 2026 07:14 PM IST
सार

मुरादाबाद जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के शासनकाल में वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया का माहौल था। उन्होंने कहा कि सपा वोट लेने के लिए पीडीए लिखती है और उसे वोट मांगने से पहले अपने कामों का हिसाब देना चाहिए। एसआईआर पर विपक्ष के सवालों को अनुचित बताते हुए कहा कि हार-जीत के आधार पर निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाना ठीक नहीं है।

विज्ञापन
SP has no right to seek votes'; Brajesh Pathak says—under Akhilesh's rule, it was 'one district, one mafia
मुरादाबाद में बुजुर्ग महिला से हाल जानते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा को वोट मांगने का हक नहीं है। वोट लेने के लिए पार्टी पीडीए लिखती है। सपा के शासनकाल में प्रदेश में विकास के बजाय माफियाराज हावी था। उस समय स्थिति ऐसी थी कि वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया था। उन्होंने एसएसआर को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भी निशाना साधा। कहा कि हार-जीत के आधार पर निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाना उचित नहीं है।

विज्ञापन

Trending Videos

वोट के लिए पीडीए लिखती है सपा
उप मुख्यमंत्री ने सपा की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी को जनता से वोट मांगने से पहले अपने शासनकाल के कार्यों का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करती है। वोट हासिल करने के लिए पीडीए का नारा दिया जाता है, जबकि जनता को यह बताया जाना चाहिए कि सरकार में रहते हुए उसके लिए क्या काम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार विकास और जनकल्याण के मुद्दे पर काम कर रही है। सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

सपा के राज में था वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया
ब्रजेश पाठक ने सपा के शासनकाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उस समय प्रदेश में माफियाराज था। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान स्थिति ऐसी थी कि वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया का माहौल था। उन्होंने जमीनों पर कब्जे और गुंडागर्दी के मुद्दे पर भी पिछली सरकार को घेरा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने भाजपा सरकार के शासनकाल को विकास और सुशासन पर केंद्रित बताते हुए विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया।

हार के बाद निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाना ठीक नहीं
एसएसआर को लेकर अखिलेश यादव और इंडिया गठबंधन की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में हार-जीत के आधार पर निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल चुनाव जीतने पर निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठाते, लेकिन हारने के बाद सवाल खड़े करने लगते हैं।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाने से पहले विपक्ष को अपने आरोपों के आधार और तथ्यों को सामने रखना चाहिए। उन्होंने निर्वाचन आयोग की निष्पक्ष चुनाव कराने की क्षमता पर भरोसा जताया और विपक्ष के रुख को राजनीतिक रणनीति बताया।

जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
इससे पहले उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुरादाबाद जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उपचार और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और मरीजों के उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होने देने पर जोर दिया।

कहा कि चिकित्सकों की जिम्मेदारी है कि मरीजों को समय पर उपचार मिले और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए अस्पतालों का निरीक्षण करते हैं और मरीजों से बातचीत कर वास्तविक स्थिति जानने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed