फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   68-year-old mother-in-law murder her widowed daughter-in-law In Amroha first striking her on head with pestle

यूपी: सिर पर मूसली से वार, फिर दबाया गला, 68 साल की ददिया सास ने की विधवा की हत्या; सीसीटीवी में कैद हुआ कत्ल

Sat, 17 Oct 2026 03:11 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 17 Oct 2026 03:11 PM IST
सार

अमरोहा में 68 वर्षीय ददिया सास ने विधवा की हत्या कर दी। आरोपी महिला ने विधवा के सिर पर पहले मूसली से वार किया फिर गला दबा दिया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। आरोपी ददिया सास फरार हो गई, मृतका की ननद और फुफेरे भाई समेत तीन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
68-year-old mother-in-law murder her widowed daughter-in-law In Amroha first striking her on head with pestle
amroha murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमरोहा के आदमपुर के बुखारीपुर गांव में शुक्रवार की सुबह को पायल गिरी (20) की रसोई के भीतर हत्या कर दी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो रसोई में शव के पास ही खून से सनी लोहे की मूसली पड़ी थी। पहले माना जा रहा था कि सिर में लगी गहरी चोट से ही पायल की मौत हुई लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गला भी दबाया गया है। 
विज्ञापन


इसलिए माना जा रहा है कि पहले सिर पर वार किया गया और बाद में गला दबाया गया है। वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। आदमपुर पुलिस के अनुसार, ददिया सास किचेन के बाहर मूसली रखते और खून साफ करते हुए फुटेज में दिख रही है।
विज्ञापन


एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में संपत्ति विवाद और पारिवारिक कलह के चलते ददिया सास 68 वर्षीय क्रांति गिरी द्वारा पोते की बहू की हत्या करने की बात सामने आई है। पूछताछ के लिए ननद, फुफेरे भाई समेत तीन को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दीपक ने कीटनाशक का सेवन कर की थी आत्महत्या
पुलिस के अनुसार, सैदनगली थाना क्षेत्र के कुआडाली गांव निवासी पायल गिरी की शादी करीब एक साल पहले आदमपुर थाना क्षेत्र के बुखारीपुर गांव निवासी दीपक के साथ हुई थी। करीब दो माह पहले पायल ने बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद लगभग 19 दिन पहले यानी 28 सितंबर को घरेलू कलह के चलते पायल के पति दीपक ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी।

 

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे पायल घर की रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी ददिया सास क्रांति गिरी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि क्रांति गिरी ने रसोई में रखी लोहे के मूसल से पायल के सिर पर कई वार कर दिए। इसके बाद गला दबाकर उसकी जान ले ली। 

घर में चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय पुलिस, फाॅरेंसिक टीम और सीओ अंजलि कटारिया ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

 

वारदात के बाद से आरोपी वृद्धा गायब है और पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। घटना के समय सास आशा और ननद भारती घेर में गईं थी जबकि फुफेरा भाई मोंटी मासूम बच्ची के लिए दवा लेने गया था। बताया जा रहा है कि पायल के पति की मौत के बाद से मोंटी साथ में ही रह रहा था और ददिया सास उसकी शादी पायल से कराना चाह रहीं थीं। 

 

अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में संपत्ति विवाद और पारिवारिक कलह के चलते ददिया सास द्वारा पोते की बहू की हत्या करने की बात सामने आई है। मामले में मृतका की ननद और फुफेरे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
 

दो माह की मासूम बच्ची के सिर से पहले पिता और अब मां का उठा साया
पायल गिरी की शादी महज एक साल पहले ही बड़े अरमानों के साथ हुई थी। उसकी गोद में अभी दो माह की एक छोटी सी बेटी है। नियति का खेल देखिए कि 19 दिन पहले पिता दीपक की कीटनाशक खाने से मौत हो गई थी और अब मां पायल की भी हत्या कर दी गई।

अबोध बच्ची को यह तक नहीं पता कि उसके सिर से माता-पिता दोनों का साया हमेशा के लिए उठ चुका है। अब परिवार में मासूम की दादी और बुआ यानी पिता की मां और बहन हैं, जबकि घटना के बाद से हत्यारोपी ददिया सास गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed