{"_id":"6adf4b5daac8cec6370f4a8f","slug":"motorcycle-collided-with-an-ambulance-while-attempting-to-overtake-truck-two-people-died-in-mirzapur-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: ट्रक को ओवरटेक करते समय एंबुलेंस से टकराई बाइक, दो की मौत; सत्संग में चित्रकूट जा रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: ट्रक को ओवरटेक करते समय एंबुलेंस से टकराई बाइक, दो की मौत; सत्संग में चित्रकूट जा रहे थे दोनों
Mon, 26 Oct 2026 06:15 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 26 Oct 2026 06:15 PM IST
सार
शंकरगढ़ में ट्रक को ओवरटेक करते समय एंबुलेंस से बाइक टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों सत्संग में चित्रकूट जा रहे थे। शव तो घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज के शंकरगढ़ के पास रविवार दोपहर ट्रक को ओवरटेक करते समय एंबुलेंस से टकराकर बाइक सवार हलिया के पथरहा गांव निवासी सुनील कुमार मिश्र (40) और हथेड़ा गांव निवासी अशोक कुमार मिश्र (43) की मौत हो गई। शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
हथेड़ा की ग्राम प्रधान अनीता मिश्र ने बताया कि पथरहा गांव निवासी सुनील हथेड़ा गांव के अपने साथी अशोक के साथ बाइक से चित्रकूट में हो रहे सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रविवार दोपहर को दोनों प्रयागराज के शंकरगढ़ के पास पहुंचे थे। इसी दौरान ट्रक को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक सामने से आ रही एंबुलेंस से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से शंकरगढ़ पीएचसी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने अशोक कुमार मिश्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सुनील कुमार को प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचते ही सुनील की भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अशोक प्रयागराज के नैनी में परिवार के साथ रहते थे। स्टेशनरी की दुकान चलाते थे। वह छह भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके दो बेटे अमन और अनुपम हैं।
पति की मौत से पत्नी सुनीता मिश्र सहित पूरे परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल है। सुनील प्रयागराज के लेडियारी में डेयरी फॉर्म चलाते थे। उनके दो बेटे विवेक और अभिमन्यु हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। दोनों के शव घर पहुंचने पर परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।