फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After a day of shifting clouds and alternating sun and shade, the mercury dropped by three degrees.

Mirzapur News: दिनभर बादलों की आवाजाही, धूप-छांव के बीच तीन डिग्री लुढ़का पारा

Sat, 12 Sep 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
After a day of shifting clouds and alternating sun and shade, the mercury dropped by three degrees.
मौसम खुलने पर बरियाघाट से लिया गया विहंगम दृश्य।- संवाद।
मिर्जापुर। शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच धूप-छांव का दौर चलता रहा। धूप के तेवर नरम पड़ने से तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

इससे भादों में क्वार का एहसास होने लगा। मौसम खुलने के साथ गणेश महोत्सव और हरितालिका तीज को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ी रही।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस था। सुबह आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि 10 से 15 दिन बारिश न होने पर भी खेतों में पर्याप्त नमी है। मौसम खुलते ही किसान धान की फसल में यूरिया के छिड़काव में जुट गए। ग्रामीण मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। धूप-छांव के बीच बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed