फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two youths poured petrol and set fire to a retired Subedar's house; a plot to burn seven people alive—

मेरठ: सेवानिवृत्त सूबेदार के घर में 2 युवकों ने पेट्रोल डाल लगाई आग, 7 लोगों को जिंदा जलाने की साजिश, कई झुलसे

Wed, 07 Oct 2026 12:20 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 07 Oct 2026 12:20 AM IST
सार

शिवकुंज कॉलोनी में बाइक सवार दो युवक सेवानिवृत्त सूबेदार के घर में पेट्रोल डालकर आग लगाने के बाद भाग गए। एक पिता अपने दो बच्चों को लेकर दूसरी मंजिल से कूद गया, उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर आ गया। मकान मालिक समेत कई झुलस गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Meerut: Two youths poured petrol and set fire to a retired Subedar's house; a plot to burn seven people alive—
मकान में लगी आग और कैमरे में कैद आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीपीनगर थाना क्षेत्र के भोला रोड स्थित शिव कुंज कॉलोनी में सोमवार देर रात बाइक सवार दो युवकों ने सेवानिवृत्त सूबेदार नवनीत दूहन के मकान में ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी। आग कुछ ही देर में विकराल हो गई और मकान में धुआं भर गया। घटना के दौरान मकान में मौजूद करीब सात लोगों की जान खतरे में पड़ गई। दूसरी मंजिल पर रह रहे किरायेदार अश्वनी कुमार और उसके परिवार ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। अश्वनी के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया, जबकि तीन लोग झुलस गए। आग लगाने के बाद दोनों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। वारदात सामने के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

Meerut: Two youths poured petrol and set fire to a retired Subedar's house; a plot to burn seven people alive—
घायल और झुलसे लोग। - फोटो : अमर उजाला
शिव कुंज कॉलोनी निवासी नवनीत दूहन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह मूल रूप से बागपत के कुरड़ी नागल गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह साल से भोला रोड पर रह रहे हैं। करीब एक वर्ष पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह अपनी पत्नी ममता के साथ मकान में रहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनीत दूहन के मकान की दूसरी मंजिल पर इटावा निवासी अश्वनी कुमार अपने पिता सुरेंद्र सिंह, पत्नी रुचि, बेटे तेजस्वी और बेटी तेजस्वनी के साथ करीब दो वर्षों से किराये पर रह रहे हैं। मकान के निचले हिस्से में गोदाम बना हुआ है। गोदाम में पड़ोस में रहने वाले दो भाई सोनू और मोनू फूलों का काम करते हैं।
नवनीत ने पुलिस को बताया कि सोमवार देर रात करीब एक बजे बाइक सवार दो युवक उनके मकान पर पहुंचे। दोनों ने गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी। आग लगाने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए।
 
विज्ञापन

आग की लपटें ऊपर तक पहुंचीं, दूसरी मंजिल से कूदे लोग
गोदाम में आग लगते ही लपटें तेजी से फैलने लगीं। कुछ ही देर में आग ने गोदाम के साथ मकान के ऊपर के हिस्से को भी अपनी चपेट में ले लिया। मकान के अंदर धुआं भरने लगा। इधर, पड़ोसियों ने मकान में आग लगी देख शोर मचा दिया। शोर सुनकर मकान में सो रहे लोग जाग गए। आग की लपटें लगातार तेज होती गईं। घर के अंदर फंसे लोगों के सामने बाहर निकलने का रास्ता मुश्किल हो गया। इसके बाद अश्वनी कुमार और उनके परिवार ने दूसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान बचाई।
पड़ोसियों ने भी आग बुझाने की कोशिश की। लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पड़ोसियों ने सीढ़ी लगाकर घर में फंसे लोगों को नीचे उतारने की कोशिश भी की, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण वे अंदर तक नहीं पहुंच सके।
 

चार लोग घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
दूसरी मंजिल से कूदने के दौरान अश्वनी कुमार के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया जबकि ममता और सुरेंद्र सिंह मामूली रूप से झुलस गए। सुरेंद्र के पैर में भी चोट आई है। वहीं, सेवानिवृत्त सूबेदार नवनीत दूहन भी आग की चपेट में आने से झुलस गए। पुलिस ने घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। 
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक घर में रखा सारा सामान जल चुका था।
 

आधी रात को कॉलोनी में मची चीख-पुकार
आग लगते ही शिव कुंज कॉलोनी में आधी रात को चीख-पुकार मच गई। मकान से आग की लपटें और धुआं निकलता देख आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। पड़ोसियों ने सीढ़ी लगाकर घर में फंसे लोगों को उतारने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि वे अंदर तक नहीं पहुंच सके। इसके बाद सेवानिवृत्त सूबेदार और किराएदार के परिवार ने दूसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान बचाई।
 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सामने के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार दोनों आरोपी कैद हुए हैं। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
 

आग में घिरने पर दोनों बच्चों को लेकर दूसरी मंजिल से कूदा पिता
आग की लपटें जब घर की दूसरी मंजिल तक पहुंची तो बच्चों का डर चीखों में बदल गया। तेजस्वी व तेजस्वनी सहम गए और रोते हुए पिता अश्वनी से लिपट गए। अश्वनी भी कुछ पल के लिए बेबस नजर आए, लेकिन बच्चों की जान बचाने के लिए उन्होंने हिम्मत जुटाई और परिवार के साथ दूसरी मंजिल से पड़ोसी के मकान की ओर छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही परिवार के सदस्य चोटिल हो गए लेकिन उनकी जान बच गई। दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने के बावजूद बच्चों को सुरक्षित देखकर उनकी आंखें नम हो गई। 

घर की हालत देखकर दंपती की आंखें हुईं नम
मकान मालिक नवनीत दूहन और उनकी पत्नी ममता आग बुझने के बाद घर के अंदर गए। घर में मौजूद सारा सामान जला हुआ था। अंदर का मंजर देखकर दंपती की आंखें नम हो गईं। जिस मकान को उन्होंने वर्षों की मेहनत से बनाया, उसी में आग लगने की घटना ने उन्हें भीतर तक हिला दिया। आग बुझाने के प्रयास में नवनीत दूहन भी हल्के झुलस गए।

ये भी देखें...
मेरठ: लिब्रा होटल में सेना के हवलदार की मौत, पुलिस ने वॉशरूम का दरवाजा तोड़कर निकाला शव, जांच शुरू


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed