फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two brothers struck by the Ahmedabad Express; one died, the other had his arm severed

मेरठ: अहमदाबाद एक्सप्रेस की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत, दूसरे का हाथ कटकर अलग; हालत गंभीर

Sun, 01 Nov 2026 10:57 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 01 Nov 2026 10:57 AM IST
सार

टीपीनगर में श्मशान घाट के सामने शिवम और आर्यन रेलवे लाइन पार कर रहे थे। तभी अहमदाबाद एक्सप्रेस की चपेट में आकर आर्यन की मौत हो गई, जबकि शिवम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Meerut: Two brothers struck by the Ahmedabad Express; one died, the other had his arm severed
घायल युवक को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन पर टीपीनगर थाना क्षेत्र में श्मशान घाट के सामने शनिवार शाम अहमदाबाद एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो सगे भाई शिवम व आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक भाई का हाथ कट गया, जबकि दूसरे के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां आर्यन (20) की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी स्थित पीर वाली गली निवासी मनोज पेशे से ट्रक चालक हैं। शनिवार शाम करीब सात बजे उनके बेटे शिवम (28) और आर्यन (20) टीपीनगर क्षेत्र में श्मशान घाट के सामने रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान सहारनपुर की ओर से दिल्ली की तरफ जा रही अहमदाबाद एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ट्रेन से टकराते ही आर्यन के सिर में गंभीर चोट आई और पैर की हड्डी टूट गई, जबकि शिवम का हाथ कटकर अलग हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर टीपीनगर व जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में आर्यन ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मां गीता और बहन शिवानी भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गईं। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
 
विज्ञापन

इस मामले पर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया, कि जानकारी मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। घायलों को तुरंत उपचार के लिए भिजवाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई है। जीआरपी और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी देखें...
वेस्ट यूपी का मौसम: दोपहर को धूप, सुबह-शाम हो रहा ठंड का अहसास, इस जिले में सबसे ज्यादा प्रदूषण

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed