फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Five people, including two constables who framed victims by planting fake currency, sent to jail

मेरठ: नकली नोट की बरामदगी दिखाकर पीड़ितों को फंसाने वाले दो कांस्टेबल समेत पांच भेजे जेल, जानें क्या है मामला

Tue, 06 Oct 2026 10:08 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 06 Oct 2026 10:08 PM IST
सार

भावनपुर थाने में तैनात हाथरस निवासी दो सिपाही प्रसन्नजीत और आशीष अपने हिस्ट्रीशीटर साथी साजिद और अन्य के साथ मिलकर लोगों को काफी समय से फंसा रहे थे। एसएसपी ने जांच के बाद दोनों को दोषी पाया और निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
Meerut: Five people, including two constables who framed victims by planting fake currency, sent to jail
जेल भेजे दोनों सिपाही। हिस्ट्रीशीटर समेत तीन अन्य आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भावनपुर थाने में तैनात 2025 बैच के सिपाही हाथरस जनपद के टीकरी कलां निवासी प्रसन्नजीत और नंगला मेवा गांव निवासी आशीष, हिस्ट्रीशीटर ज्ञानपुर निवासी साजिद उर्फ पिस्टल के साथ मिलकर नकली नोट के नाम पर पीड़ितों से धोखाधड़ी का काम करते थे। आरोपी हिस्ट्रीशीटर दो साल पहले मुजफ्फरनगर में भी नकली नोट के मामले में जेल गया था। जेल से जमानत के बाद दोबारा से गैंग बनाकर काम शुरू कर दिया था। भावनपुर थाना पुलिस ने दोनों सिपाही व हिस्ट्रीशीटर के अलावा उसके दो साथी किनानगर निवासी फैजान और अभिषेक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सभी पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच भी बैठा दी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

एसपी देहात अभिजीत कुमार के अनुसार, ग्राम जयसिंहपुर, मवाना निवासी इरशाद ने पांच अक्तूबर को भावनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि वह ज्ञानपुर के जंगल में ट्यूबवेल के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार आरोपी हिस्ट्रीशीटर साजिद, फैजान व अभिषेक ने उसे रोक लिया। सूचना के बाद दोनों आरोपी सिपाही प्रसन्नजीत व आशीष भी मौके पर आ गए। आरोपियों ने सिपाहियों के साथ मिलकर उससे 50 हजार रुपये लूट लिए और उसे नकली नोटों की गड्डी दिखाते हुए जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर व सिपाही वहां से चले गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने मामले की जानकारी एसएसपी को दी थी। इसके बाद एसएसपी ने मामले की विभागीय जांच शुरू की। जांच में दोनों सिपाही दोषी पाए गए। सोमवार को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों को पकड़ लिया। कुछ देर बाद पुलिस ने आरोपी सिपाहियों को भी गिरफ्तार कर लिया। 
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से लूट की रकम में से 25 हजार रुपये, .315 बोर का तमंचा, कारतूस, दो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल बाइक मिली है। इसके अलावा 37 ऐसी गड्डियां बरामद हुई हैं, जिनके ऊपर 100, 200 और 500 रुपये के असली नोट लगे थे और अंदर नकली नोट थे। आरोपी ने बताया कि इन गड्डियों का इस्तेमाल लोगों को रुपये दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करने में किया जाता था।
 
विज्ञापन

चार महीने पहले हुई थी दोनों सिपाहियों की तैनाती
दोनों सिपाही प्रसन्नजीत व आशीष की चार महीने पहले ही भावनपुर थाने में पोस्टिंग हुई थी। उनकी मुलाकात दो महीने पहले हिस्ट्रीशीटर साजिद से हुई थी। हिस्ट्रीशीटर ने दोनों सिपाहियों को कम समय में दोगुना पैसे कमाने का लालच दिया था। दोनों आरोपी सिपाही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह की नाक के नीचे ही गलत काम कर रहे थे। दोनों सिपाहियों का काम हिस्ट्रीशीटर द्वारा धोखाधड़ी का शिकार पीड़ितों को डराने-धमकाने का था। एसएसपी ने दोनों सिपाहियों के करीबी पुलिसकर्मियों की विभागीय जांच शुरू कर दी है।

हिस्ट्रीशीटर की संपत्ति की होगी जांच
हिस्ट्रीशीटर साजिद लोगों को पुलिस का डर दिखाकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है। चार महीने में उसने दोनों सिपाहियों के साथ मिलकर पीड़ितों को जेल भेजने का डर दिखाकर धोखाधड़ी की है। पुलिस हिस्ट्रीशीटर की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की भी जांच करेगी। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि आरोपी की संपत्ति की जांच के बाद एसएसपी को जानकारी दी जाएगी। उसके बाद उसकी अवैध संपत्ति पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
बिजनौर: 14 साल की लड़की से 55 साल के अधेड़ ने किया दुष्कर्म, सात माह की गर्भवती होने पर खुला भेद; गिरफ्तार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed