{"_id":"6abcaea53d246bdb700e1de8","slug":"deoband-rashtrawadi-navnirman-dal-workers-continue-protest-over-cancellation-of-conference-permission-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: देवबंद में सम्मेलन की अनुमति निरस्त होने से नाराज कार्यकर्ताओं का धरना जारी, एसडीएम कार्यालय में डटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: देवबंद में सम्मेलन की अनुमति निरस्त होने से नाराज कार्यकर्ताओं का धरना जारी, एसडीएम कार्यालय में डटे
Wed, 30 Sep 2026 12:09 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:09 PM IST
सार
सहारनपुर के देवबंद में चार अक्तूबर के प्रस्तावित राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के कार्यकर्ता सम्मेलन की अनुमति निरस्त होने के विरोध में कार्यकर्ताओं का धरना बुधवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर के देवबंद में चार अक्तूबर को प्रस्तावित राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के कार्यकर्ता सम्मेलन की अनुमति निरस्त किए जाने के विरोध में कार्यकर्ताओं का धरना बुधवार को भी जारी रहा। संगठन के जिलाध्यक्ष अवनीश त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
रात से चल रहा धरना
राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन की अनुमति निरस्त किए जाने के विरोध में मंगलवार रात से धरना शुरू किया था। बुधवार को भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे और अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन
अनुमति निरस्त करने का कारण बताने की मांग
जिलाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने कहा कि प्रशासन की ओर से अभी तक सम्मेलन के लिए कोई स्वीकृति नहीं दी गई है। उनका आरोप है कि अधिकारी अनुमति निरस्त किए जाने का कारण भी नहीं बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, कार्यकर्ता धरने से नहीं उठेंगे।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात
धरने को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया है। फिलहाल कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे हैं और प्रशासन की ओर से अनुमति को लेकर किसी निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।