{"_id":"6a9d6bcebc5552007e0650c4","slug":"bharatiya-rashtriya-ekta-dal-to-give-tickets-to-50-youth-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113376-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 50 फीसदी युवाओं को टिकट देगा भारतीय राष्ट्रीय एकता दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 50 फीसदी युवाओं को टिकट देगा भारतीय राष्ट्रीय एकता दल
Sun, 06 Sep 2026 07:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 06 Sep 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, गांवों में जनसंपर्क कर ग्रामीणाें संग किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भारतीय राष्ट्रीय एकता दल ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। रविवार को गांव तिगरी, कोल व मुबारिकपुर में कार्यक्रम किए गए।
इस दौरान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सिंह बिरमानी व प्रदेश संयोजक रवि भारती का स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। संचालन संजय कटारिया ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सिंह ने कहा कि पार्टी संगठन में 50 प्रतिशत टिकट युवाओं को देगी। उन्होंने कहा कि मेरठ की धरती से भाजपा मुक्त उत्तर प्रदेश का बिगुल फूंक दिया गया है। प्रदेश संयोजक ने कहा कि जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है, जिसका हिसाब 2027 के चुनाव में लिया जाएगा। वक्ताओं ने सामाजिक एकता, युवाओं की भागीदारी और जनहित के मुद्दों पर जोर दिया। अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अंजलि कटारिया, सुरेश पाल, एडवोकेट मोनू सिंह, संजीव, राजू, काजल, लक्ष्मी देवी, रेखा देवी और चौधरी सुरेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।