फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accusation of swindling a shopkeeper out of 1.5 lakh rupees under the pretext of arranging a loan

Meerut News: लोन दिलाने का झांसा देकर दुकानदार से डेढ़ लाख ठगने का आरोप

Sat, 31 Oct 2026 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Accusation of swindling a shopkeeper out of 1.5 lakh rupees under the pretext of arranging a loan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। अशोक पुरी निवासी दुकानदार हर्ष कुमार ने एक युवक पर 10 लाख रुपये का पर्सनल लोन दिलाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अंबेडकर रोड स्थित अशोकपुरी निवासी हर्ष कुमार ने बताया कि उसकी मोबाइल की दुकान है। आरोपी युवक अक्सर उसकी दुकान पर आता-जाता था। इस दौरान आरोपी ने खुद को एक निजी बैंक का एजेंट बताते हुए बैंक से लोन कराने की बात कही थी। उसने हर्ष को 10 लाख रुपये का पर्सनल लोन दिलाने का भरोसा दिया था। आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में हर्ष से डेढ़ लाख रुपये ले लिए। इनमें 60 हजार रुपये ऑनलाइन और शेष 90 हजार रुपये नकद दिए गए। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed