फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A gift for Purvanchal rail passengers for Diwali and Chhath

Mau News: दीपावली और छठ पर पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए उपहार, मुंबई से मऊ तक दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

Sun, 27 Sep 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
A gift for Purvanchal rail passengers for Diwali and Chhath
मुहम्मदाबाद गोहना। दीपावली और छठ पर्व पर मुंबई से घर आने वाले पूर्वांचल के यात्रियों को रेलवे ने बड़ा उपहार दिया है। मुंबई और पूर्वांचल के बीच यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मऊ तक स्पेशल ट्रेन (01123/01124) चलाने का निर्णय लिया है, जो सप्ताह में दो दिन चलेगी। यह ट्रेन मुंबई से हर शुक्रवार और रविवार को 09 अक्तूबर से 20 नवंबर तक चलेगी। मऊ से यह ट्रेन हर रविवार और मंगलवार को 11 अक्तूबर से 22 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य शाह आलम कुरैशी ने बताया कि जारी समयसारिणी के अनुसार मऊ स्पेशल ट्रेन (01124) मऊ से भोर में 4:15 बजे रवाना होकर मुहम्मदाबाद, आजमगढ़, खोरासन रोड, शाहगंज जंक्शन, जौनपुर जंक्शन, वाराणसी जंक्शन, प्रयागराज छिवकी जंक्शन, मनिकापुर, सतना, मैहर, कटनी जंक्शन, मदन महल, नरसिंगपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, थाने होते हुए अगले दिन शाम 4:45 बजे मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। मऊ स्पेशल ट्रेन (01123) मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी और इसी रास्ते होते हुए अगले दिन रात में 9:30 बजे मऊ पहुंचेगी। इस अतिरिक्त ट्रेन के चलने से पूर्वांचल के यात्रियों को त्योहार पर घर आने-जाने में सुविधा होगी और कंफर्म टिकट मिलना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed