Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   young man riding motorcycle home for Diwali has died in road accident

दिवाली पर घर लाैट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने मारी बाइक में टक्कर, माैके पर ही माैत

Sun, 08 Nov 2026 11:12 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Sun, 08 Nov 2026 11:12 AM IST
सार

दिवाली पर घर लाैट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। युवक की माैके पर ही माैत हो गई।

विज्ञापन
young man riding motorcycle home for Diwali has died in road accident
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के भोगांव में दिवाली पर दिल्ली से अपने घर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


हादसा थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम नगला पाठ के निकट जीटी रोड पर हुआ। अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम प्रेमपुर निवासी 25 वर्षीय सिद्धांत पुत्र मोहरपाल सिंह के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed