फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   five year old girl was held captive and beaten for entering field In Mainpuri

मासूम से क्रूरता: खेत में घुसने पर पांच साल की बच्ची को रस्सी से बांधा, पड़ोसी ने लाठी-डंडों से पीटा

Mon, 19 Oct 2026 08:57 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Mon, 19 Oct 2026 08:57 PM IST
सार

यूपी के मैनपुरी जिले में मासूम से क्रूरता का मामला सामने आया है। एक बच्ची अनजाने में खेत में घुस गई। इस पर खेत मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पांच साल की बच्ची को रस्सी से बांध दिया। उसकी पिटाई की। बचाने पहुंची गर्भवती मां को भी लात-घूंसे मारे।

विज्ञापन
five year old girl was held captive and beaten for entering field In Mainpuri
girl demo - फोटो : freepik

विस्तार

नवरात्र के पावन पर्व पर देश भर में नारी शक्ति मां दुर्गा के स्वरूप और कन्या पूजन की तैयारियों में लीन रहा। दूसरी तरफ जिले के एक गांव से इन्सानियत को शर्मसार करने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। एक तरफ देवी स्वरूप मानकर कन्याओं के पैर पखारते हैं। दूसरी तरफ महज पांच साल की मासूम बच्ची को सिर्फ इसलिए रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया क्योंकि वह खेलते-खेलते पड़ोसी के खेत में चली गई थी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की एक बच्ची खेलते-खेलते अनजाने में पड़ोसी के खेत में चली गई। इस पर खेत मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मासूम को रस्सी से बांध दिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। इस वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है। बेटी की चीख-पुकार सुनकर उसकी असहाय गर्भवती मां बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपियों ने उसे भी लात-घूसों से बेरहमी से पीट डाला।
विज्ञापन


मासूम की मां ने बताया कि उनके पति एक वाहन चालक हैं, जो अक्सर रोज़ी-रोटी के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे उनकी पांच वर्षीय मासूम पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। खेलते समय वह अनजाने में गांव के ही सुधीर कुमार के खेत की तरफ चली गई। इतनी सी बात पर सुधीर कुमार, लालता प्रसाद और पुष्पेंद्र उर्फ हाजी ने बेटी को खेत में ही रस्सी से बांधकर उसे जानवरों की तरह पीटना शुरू कर दिया। बेटी की चीख सुनकर मां खेत पर पहुंची और उसने देखा उनकी लाडली रस्सी से बंधी तड़प रही थी। उसने आरोपियों से हाथ जोड़कर बेटी को छोड़ने की गुहार लगाई। आरोपियों ने गर्भवती मां की भी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो सबूत आया सामने
पीड़ित मां किसी तरह कोतवाली पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। मां के पास इस पूरी हैवानियत का एक वीडियो सबूत भी मौजूद था, जिसे उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया है। वीडियो में आरोपियों की बर्बरता साफ दिख रही है।


आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। घटना को अंजाम देने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। -अशोक कुमार सिंह सीओ सिटी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed