{"_id":"6aa83f6b26653df76a008290","slug":"alert-issued-for-15-villages-along-the-dhasan-river-mahoba-news-c-225-1-mah1001-128796-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: धसान नदी के आसपास 15 गांवों में अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: धसान नदी के आसपास 15 गांवों में अलर्ट जारी
विज्ञापन
फोटो 14 एमएएचपी 21 परिचय-लहचूरा बांध के फाटक खोलकर निकाला जा रहा अतिरिक्त पानी। संवाद
महोबा। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध का जलस्तर सोमवार को अचानक बढ़ गया। हालात को देखते हुए बांध के तीन फाटक खोलकर 31,500 क्यूसेक पानी धसान नदी में छोड़ा गया। साथ ही नदी के आसपास स्थित जनपद महोबा और झांसी के 15 गांवों में मुनादी कराकर अलर्ट जारी किया गया। साथ ही ग्रामीणों को नदी के पास जाने से मना किया गया।
लहचूरा बांध में जनपद झांसी के सपरार बांध व टीकमगढ़ जिले में स्थित बानसुजारा बांध से छोड़ा गया पानी आ रहा है। लहचूरा बांध पहले से ही पूरी तरह लबालब है। बांध की न्यूनतम भंडारण क्षमता 179.83 मीटर व अधिकतम भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है जबकि वर्तमान में बांध का जलस्तर 182.30 मीटर पहुंच गया है। लहचूरा बांध में क्षमता से अधिक पानी आता देख तीन फाटक सात फीट की ऊंचाई से खोलकर 31,500 क्यूसेक पानी धसान नदी में डिस्चार्ज किया गया। नदी के आसपास स्थित जनपद महोबा के काशीपुरा, धरवार, लिलवा, कोटरा, रिपनौर, बीहट, नगाराघाट, स्योढ़ी, सलैया और झांसी जिले के लहचूरा, बरौडा, असपुरा, झारखंड व सुजातपुर गांव में अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को नदी के पास आने से रोका गया है।
साथ ही लहचूरा बांध से धसान मुख्य कैनाल में भी 100 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। लहचूरा बांध के अवर अभियंता रामआसरे का कहना है कि इस समय बांध पूरी तरह भरा हुआ है। बांध की निगरानी की जा रही है। अतिरिक्त पानी को धसान नदी में डिस्चार्ज किया जा रहा है।