{"_id":"6a4ab911cbd5b98fdd00ce0d","slug":"the-number-of-patients-suffering-from-stomach-pain-and-diarrhea-due-to-the-heat-increased-at-the-health-fair-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-180586-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आरोग्य मेला में गर्मी की वजह से पेट दर्द और दस्त के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आरोग्य मेला में गर्मी की वजह से पेट दर्द और दस्त के मरीज बढ़े
विज्ञापन
आरोग्य मेला: महदेवा दूबे पीएचसी पर इलाज करते डॉक्टर सीबी पांडेय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोग्य मेला में तीनों पीएचसी पर कुल 86 मरीज पहुंचे
जनपद में कुल 1297 मरीजों का किया गया उपचार
महराजगंज। जनपद में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान पेट दर्द, बुखार, दस्त, सिरदर्द सहित अन्य बीमारियों के मरीज पहुंचे। जनपद में कुल 1297 मरीजों का उपचार किया गया।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आराेग्य मेले का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को इलाज कर उनको उचित परामर्श दिया। गर्मी के कारण पेट दर्द व अपच के मरीज अधिक संख्या में पहुंचे। सभी मरीजों को डाॅक्टर ने इलाज कर दवाएं दी।
फरेंदा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोक विद्या पीठ नगर में समय 11 बजे डाॅ. मुकेश गुप्ता मरीजों का इलाज कर रहे थे। वहीं फाॅर्मासिस्ट अरून चतुर्वेदी दवा दे रहे थे। उसी दौरान उदितपुर के रमेश (60) बुखार, बदन दर्द व सर्दी से पीड़ित होकर पहुंचे। डाॅक्टर ने उन्हें उपचार कर दवा दी। त्रिलोकी (70) पेट दर्द व बुखार से परेशान होकर पहुंचे। रीता को बुखार के साथ खांसी की दिक्कत रही। कमलावती को कमजोरी व शुगर से परेशान होकर पहुंची।
विज्ञापन
अस्पताल पर शुगर जांच किया गया तो बढ़ा हुआ था। मधुमेह रोग से पीड़ित अनीता रही। उनको प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी बनकटी रेफर कर दिया गया। गर्मी के कारण खुजली व स्कीन संबंधी दिक्कत को लेकर शाहबाज और राजमन पहुंचे। उनको दवाएं देकर साफ सफाई पर ध्यान देने की हिदायत दी गई। कुल 31 मरीज आए थे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजार महदेवा में एक बजे डाॅ. त्रिशक्ति सहानी मरीजों का इलाज कर रहे थे। सुर्यमती (71) उच्च रक्तचाप की समस्या से परेशान थीं। दिलीप को गठिया व रामसरन को गैस्ट्रो संबंधी दिक्कत रही। सभी मरीजों को इलाज के बाद दवा दी गई। कुल 25 मरीज अस्पताल पर पहुंचे थे।
डिप्टी सीएम केपी सिंह ने बताया कि जिले भर में 1297 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें 636 महिला, 589 पुरुष व 72 बच्चे रहे। इसमें सर्वाधिक गर्मी के मौसम के कारण पेट दर्द व अपच के मरीज रहे।
आरोग्य मेले में आये 34 मरीज
सिसवा बाजार। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में विभिन्न रोगों के 34 मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लेकर अपना उपचार कराया। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में चिकित्साधिकारी डॉ. राजकुमार फाॅर्मासिस्ट बैजनाथ गुप्ता व वार्ड बॉय राजेश मौजूद रहे। इस दौरान बीजापार निवासी शिव मंगल (70) पहुंचे वो बुखार से पीड़ित थे। लोहेपार निवासी रंभा देवी (50) ने पेट दर्द का इलाज कराया और दवा ली। संवाद