{"_id":"6a9dd0dc9a65ba4c10017f80","slug":"the-clouds-poured-down-heavily-and-the-crackling-lightning-struck-fear-maharajganj-news-c-206-1-go11002-184637-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जमकर बरसे बदरा, कड़कती बिजली ने डराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जमकर बरसे बदरा, कड़कती बिजली ने डराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरीदारी पर निकले लोगों को करना इंतजार
सर्विस रोड पर भरा पानी पैदल यात्रियों को असुविधा
महराजगंज। तीन दिनों से छिटपुट बारिश का क्रम रविवार दोपहर को समाप्त हो गया। दोपहर दो बजे से लगभग चार बजे तक भारी बारिश हुई। बारिश के बीच लगातार बिजली कड़कती रही। दो घंटे की जोरदार बारिश का परिणाम यह रहा कि महराजगंज- फरेंदा हाइवे के सर्विस लेन पूरी तरह बारिश के पानी में डूब गया। इससे पैदल यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ी।
रविवार को धूप तो खिली लेकिन सुबह 10 बजे ही करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। सुबह की बारिश के बाद बादलों का असर गहरा होता गया। इसके बाद बारिश का क्रम शुरू हुआ वह लगातार दो घंटे तक बना रहा। भारी बारिश के चलते जहां-तहां बारिश का पानी जमा हो गया। बारिश रुकने के बाद महराजगंज-फरेंदा हाईवे का सर्विस रोड सदर कोतवाली से आगे बढ़ने पर पूरी तरह बारिश के पानी में डूबी नजर आई। रविवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दुकानों पर करना पड़ा बारिश रुकने का इंतजार
रविवार अवकाश के दिन नौकरीपेशा लोग खरीदारी के लिए निकले। भारी बारिश के चलते लोगों को दुकानों पर ही रुककर इंतजार करना पड़ा। शास्त्री नगर की रोहिणी व वंदना ने बताया कि वह दोनों बेसिक स्कूल की टीचर हैं। अगले सप्ताह हरतालिका तीज के लिए जरूरी खरीद पर बच्चों के साथ निकली थीं लेकिन अचानक बारिश के कारण असुविधा हुई। दयानंद व अमित वर्मा ने उन्होंने सर्विस रोड के किनारे बालू गिरवाया था लेकिन भारी बारिश के कारण अधिक मात्रा में यह सर्विस रोड पर भरे पानी में बह गया।
विज्ञापन
वर्जन
रविवार को महराजगंज का अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक 17 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मानसून के निम्नदाब के प्रभाव से आज भी तराई के जनपदों में भारी बारिश की संभावना है।
- अतुल कुमार सिंह, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी