{"_id":"6aac4da3719fe3ffb305af68","slug":"maharajganj-news-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-185319-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नौतनवा में 50 लाख की पटाखों की खेप पकड़ी, 70 कार्टून समेत ट्रक जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नौतनवा में 50 लाख की पटाखों की खेप पकड़ी, 70 कार्टून समेत ट्रक जब्त
Fri, 18 Sep 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
- लखनऊ से राजाबाबू ट्रांसपोर्ट पहुंची थी खेप, मुखबीर की सूचना पर पुलिस-प्रशासन और अग्निशमन विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई
- चालक हिरासत में, पटाखों की नेपाल में होनी थी तस्करी
नौतनवा। पुरानी नौतनवा स्थित राजाबाबू ट्रांसपोर्ट पर लखनऊ से लाई गई करीब 50 लाख रुपये की पटाखों की खेप उतारते समय पुलिस, प्रशासन और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने पकड़ ली। टीम ने 70 कार्टून पटाखे और ट्रक जब्त कर लिया। मौके से चालक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। बरामद पटाखों को नेपाल भेजे जाने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि गायत्री मंदिर के पास स्थित ट्रांसपोर्ट पर भारी मात्रा में पटाखे उतारे जा रहे हैं। सूचना मिलते ही तहसीलदार कर्ण सिंह, थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह और प्रभारी अग्निशमन केंद्र राजेंद्र प्रसाद पुलिस व दमकलकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
अधिकारी पहुंचे तो एक ट्रक से पटाखों की पेटियां उतारकर ठेले पर लादी जा रही थीं। जांच के दौरान 70 कार्टून में रखे पटाखे मिले। प्रशासन ने पूरी खेप को कब्जे में लेते हुए ट्रक सीज कर दिया। मौके से पकड़े गए चालक की पहचान राकेश दुबे निवासी दुबौली, थाना मदनपुर, जिला देवरिया के रूप में हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में चालक ने बताया कि ट्रक गोरखपुर का है और वह लखनऊ से पटाखे लेकर नौतनवा आया था। पुलिस अब खेप के स्रोत, गंतव्य और इसे नेपाल भेजे जाने की आशंका को लेकर जानकारी जुटा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि ट्रक को सीज कर चालक को हिरासत में लिया गया है। पटाखों की खेप जब्त कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।