{"_id":"6a4ab9c4ef7b343f4b0a0d8f","slug":"buffalo-dies-after-coming-into-contact-with-a-fallen-power-line-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-180579-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर भैंस की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर भैंस की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत के कृष्णा नगर वार्ड 12 का मामला
महराजगंज। निचलौल नगर पंचायत के कृष्णा नगर वार्ड 12 में रविवार की सुबह सड़क किनारे गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, जिगनहवा निवासी पशुपालक भुआल रविवार सुबह अपनी मवेशियों को लेकर चराने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे बिजली के पोल से नीचे गिरे बिजली के तार के संपर्क में आने से एक भैंस करंट की चपेट में आ गई। तेज करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
भुआल का कहना है कि यदि गिरे हुए बिजली के तार को समय रहते ठीक करा दिया गया होता तो यह हादसा नहीं होता। घटना से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर जर्जर और नीचे लटक रहे बिजली के तार लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन
इस मामले में तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल द्वारा मौके का जांच पड़ताल किया गया है। शासन द्वारा संचालित अहेतुक धनराशि देने की कार्रवाई किया जाएगा।