फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There was a lot of applause for the poems at the literary award ceremony

Lakhimpur Kheri News: साहित्य सम्मान समारोह में कविताओं पर खूब बजीं तालियां

Wed, 09 Sep 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 09 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
There was a lot of applause for the poems at the literary award ceremony
साहित्य भूषण कमलेश मृदु को कीर्तिशेष रामदीन सोनी स्मृति सम्मान 2026 से अलंकृत करते अरविन्द कुमा
मैगलगंज। हिंदी प्रोत्साहन समिति के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में कीर्तिशेष रामदीन सोनी स्मृति साहित्य सम्मान एवं कवि सम्मेलन समारोह-2026 आयोजित किया गया। साहित्य प्रेमियों, शिक्षकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया। कवियों ने देशभक्ति, सामाजिक सरोकार, जीवन संघर्ष और हास्य-व्यंग्य से जुड़ी रचनाएं सुनाकर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

कवि अमित कैथवार मितौली ने देशप्रेम से जुड़ी रचना प्रस्तुत की। सुनीत बाजपेयी ने देशभक्ति की पंक्तियां सुनाईं। योगेश युग ने बदलते जीवन और लोगों की अपेक्षाओं पर व्यंग्य किया। उमाकांत त्रिपाठी ने रोशनी और अंधेरे को केंद्र में रखते हुए रचना सुनाई। सुमित भारद्वाज ने भी देशभक्ति से जुड़ी रचना प्रस्तुत की।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य साहित्यकारों को मंच देने के साथ समाज में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाना है। कार्यक्रम में साहित्य प्रेमियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed