{"_id":"6adbabca8d8e6b87a5070154","slug":"the-night-of-jagran-was-filled-with-devotion-with-the-hymns-of-the-mother-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-188243-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मां के भजनों से भक्तिमय हुई जागरण की रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मां के भजनों से भक्तिमय हुई जागरण की रात
Sat, 24 Oct 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
विधायक को स्मृति चिन्ह देते आयोजक। स्रोत : आयोजक
गोला गोकर्णनाथ। मिल मार्ग स्थित तिवारी मार्केट में मां भगवती जागरण कमेटी के तत्वावधान में दसवां विशाल मां दुर्गा जागरण धूमधाम से संपन्न हुआ। बृहस्पतिवार रात गणेश वंदना और माता रानी के जयकारों के साथ जागरण शुरू हुआ। इसके बाद भजनों की प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय हो गया।
मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप, सीतापुर की ओर से भजन गायिका नैना किंकर (कानपुर) और शिवांशु पंडित (सीतापुर) ने माता रानी के भजन सुनाए। सुमधुर भजनों पर श्रद्धालु पूरी रात झूमते रहे। मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि, नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ और पूर्व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने झांकियों का पूजन किया। आयोजक मोहित राठौर ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद