फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teacher arrested for raping student, making objectionable video after threatening to fail her

Lakhimpur Kheri News: छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, फेल करने की धमकी देकर आपत्तिजनक वीडियो बनाया

Sun, 01 Nov 2026 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 01 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Teacher arrested for raping student, making objectionable video after threatening to fail her
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)। कक्षा में फेल करने की धमकी देकर छात्रा का शारीरिक शोषण करने व आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी शिक्षक रहमत अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता और उसके परिजनों पर दबाव बनाने का भी आरोप है।
विज्ञापन

शारदानगर पुलिस के अनुसार, पीड़ित छात्रा वर्ष 2023 में क्षेत्र के एक निजी कॉलेज में कक्षा 12वीं में पढ़ती थी। आरोप है कि कॉलेज के शिक्षक रहमत अली सिद्दीकी ने छात्रा को परीक्षा में फेल करने का डर दिखाया। एक दिन छुट्टी के बाद वह छात्रा को अज्ञात स्थान पर ले गया, जहां उसने दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। आरोपी बदनामी का भय दिखाकर छात्रा का लगातार शोषण करता रहा। उत्पीड़न से तंग आकर छात्रा ने वह कॉलेज छोड़ दिया और दूसरे संस्थान में दाखिला ले लिया। उसने पीड़िता के भाई को आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर छात्रा से मिलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सामाजिक बदनामी के भय से शुरुआत में परिजन चुप रहे, लेकिन प्रताड़ना बढ़ने पर शुक्रवार को तहरीर दी गई। सीओ सिटी महक शर्मा ने बताया कि छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ उसके बयान दर्ज किए हैं। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी शिक्षक रहमत अली को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed