{"_id":"6ab6dc079243b65eee072653","slug":"the-transport-department-will-issue-notices-to-10000-vehicle-owners-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-168789-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: परिवहन विभाग 10 हजार वाहन स्वामियों को जारी करेगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: परिवहन विभाग 10 हजार वाहन स्वामियों को जारी करेगा नोटिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। एआरटीओ ने जिले में ऐसे करीब 10 हजार वाहनों को चिह्नित करते हुए उनके स्वामियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है।
नियमों का पालन न करने वाले इन वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर तय समय में जवाब मांगा जाएगा, जवाब नहीं देने पर नियम के मुताबिक आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
जिले में परिवहन विभाग की ओर से बार-बार चेतावनी और अपील के बाद भी छोटे-बड़े करीब 10 हजार वाहन बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जबकि परिवहन विभाग में कुल पांच लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। इनमें बाइक, तीन पहिया, चार पहिया और भारी व व्यावसायिक वाहन शामिल हैं। विभाग और शासन के निर्देशों के बावजूद हजारों वाहन स्वामी अब भी साधारण नंबर प्लेट का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। जिससे सुरक्षा जांच व यातायात प्रबंधन में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विभाग के जिम्मेदारों के मुताबिक, वाहनों की चोरी रोकने,अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सड़कों पर सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को अनिवार्य कर दिया गया है।