{"_id":"6ab59621d993c4428906adac","slug":"swindled-of-50000-on-the-pretext-of-securing-housing-funds-kushinagar-news-c-205-1-ksh1023-168676-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आवास का पैसा दिलाने का झांसा देकर 50 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आवास का पैसा दिलाने का झांसा देकर 50 हजार ठगे
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव खास के 50 वर्षीय खजांती गुप्ता से आवास योजना का पैसा खाते में आने का झांसा देकर 50 हजार रुपये ठगी का मामला सामने आया है।
आरोप है कि जालसाजों ने बातचीत के दौरान सुर्ती खिलाई, उसके बाद वह बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा रहा। देर रात पीड़ित के परिजनों ने तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बांसगांव खास निवासी खजांती गुप्ता ने अपनी बेटी का विवाह तय किया है। शादी की खरीदारी के लिए बुधवार को वह पंजाब नेशनल बैंक की दुदही शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर साइकिल से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
सुराजी बाजार से ब्लॉक मुख्यालय जाने वाले मार्ग पर पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया और खुद को सचिव बताते हुए कहा कि उनके खाते में आवास योजना के 1.85 लाख रुपये आए हैं। इसी बीच एक अन्य व्यक्ति पैदल वहां पहुंचा और बाइक सवार व्यक्ति से बातचीत करने लगा। संवाद