{"_id":"6a9dd5b9f45d4600cb03902c","slug":"land-deed-was-given-by-showing-woman-as-dead-fir-registered-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-167372-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महिला को मृत दिखाकर जमीन का बैनामा, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महिला को मृत दिखाकर जमीन का बैनामा, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। महिला को अभिलेखों में मृत दर्शाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और जमीन का बैनामा कराने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रामकृपाल कन्नौजिया समेत 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
खड्डा क्षेत्र के तुर्कहा निवासी चंद्रशेखर ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था कि जमीन के दस्तावेजों में हेराफेरी कर उसका बैनामा कराया गया। आरोप है कि पता बदलकर परिवार रजिस्टर की कूटरचित नकल तैयार की गई और रेखा उर्फ रामरेखा को मृत दर्शा दिया गया, जबकि वह जीवित हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बैनामे में फर्जी पहचान संबंधी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। संदीप गुप्ता और विपिन को गवाह बनाया गया। विरोध करने पर जान से मारने और अपहरण की धमकी देने का भी आरोप है।
अदालत के आदेश पर पुलिस ने रामकृपाल कन्नौजिया, नंदलाल, प्रमोद यादव, रामचंदर, मनीष, घुरा, संदीप गुप्ता, विपिन, सिमरिता, अरविंद और गोविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, आरोपी रामकृपाल कन्नौजिया ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि जमीन कानूनी तरीके से खरीदी गई है। पेशबंदी के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई कराई गई है। उन्हें न्यायालय और कानून पर पूरा भरोसा है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना चल रही है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।