{"_id":"6a9c84da3b22cda42402bbea","slug":"heads-bowed-in-respect-to-the-guru-students-expressed-gratitude-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-167323-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गुरु के सम्मान में झुके शीश, विद्यार्थियों ने जताई कृतज्ञता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गुरु के सम्मान में झुके शीश, विद्यार्थियों ने जताई कृतज्ञता
विज्ञापन
कप्तानगंज बी आर सी कार्यालय में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। गुरु-शिष्य की परंपरा और रिश्ते को समर्पित शिक्षक दिवस पर शनिवार को स्कूल-कॉलेजों में उत्साह का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज सभागार में शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने कहा कि शिक्षक ही वह शक्ति हैं जो एक समाज और एक देश का भविष्य गढ़ते हैं। एक शिक्षक का काम केवल किताबों के पन्ने पढ़ाना या पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं होता, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन, सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों के दीपक जलाना होता है। शिक्षक स्वयं प्रकाशमान रहकर दूसरों के जीवन को प्रकाशित करने वाले दीपक के समान होते हैं। जैसे एक कच्चा घड़ा बनाने में कुम्हार की मेहनत होती है, वैसे ही एक छात्र के चरित्र और भविष्य को संवारने में हमारे शिक्षकों का अतुलनीय योगदान होता है।
इस दौरान उप प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह, डॉ. आलोक शुक्ला, मृगेंद्र राघव राव, चंद्रशेखर दीक्षित, नीतू सिंह, आनंद शुक्ल, राजीव यादव, अंकित मिश्र, अभिषेक भारती, संजय सिंह, शंकर शरण दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
तमकुहीरोड संवाद के अनुसार, लोकमान्य इंटर कालेज परिसर में प्रधानाचार्य सुनील कुमार मिश्र ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की। इस दौरान प्रहलाद केशरी, डाॅ. सुनील कुमार वर्मा, रणवीर प्रताप शाही, मथुरा सिंह, अनिल तिवारी, गोविंद सिंह, विनोद कुमार, ओमप्रकाश वर्मा, राजेश कुशवाहा, उमेश यादव आदि मौजूद रहे।
सीताराम चौराहा संवाद के अनुसार, सेवरही ब्लाॅक सभागार में तहसील स्तरीय संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह हुआ। दुदही, सेवरही और तमकुही ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
ब्लाॅक प्रमुख के प्रतिनिधि धनंजय तिवारी ने कहा कि शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने के साथ उनके व्यक्तित्व को आकार देने का कार्य करते हैं। उनकी मेहनत और मार्गदर्शन से ही समाज और राष्ट्र को योग्य नागरिक मिलते हैं। केन यूनियन चेयरमैन धीरेंद्र राय ने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मान मिलने से अन्य शिक्षक भी अपने कार्यों में नई ऊर्जा के साथ जुटते हैं। कार्यक्रम को बीईओ रीता गुप्ता, बीईओ सुधीर, बीईओ अमितेश कुमार आदि ने संबोधित किया।
लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार, रामकोला बीआरसी सभागार में शिक्षक सम्मान कार्यक्रम हुआ। बीईओ डॉ. प्रभात चंद्र राय ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता होता हैं। शिक्षक अपने सपनों के अनुरूप छात्रों का भविष्य गढ़ता हैं। देश के लिए योग्य नागरिक तैयार करता है। उन्होंने राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सूर्य प्रताप, शंकर दयाल पाठक, मनोज कुमार, संजय कुमार, वीरेंद्र मद्धेशिया, मैनुद्दीन सिद्दीकी, प्रतिभा सिंह, अपर्णा सिंह, अंजली सिंह, रुचि शर्मा, अजय कुमार गुप्ता, अजय कुमार विश्वकर्मा, बब्बन कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, विकास तिवारी, प्रणव चतुर्वेदी आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
खड्डा संवाद के अनुसार, राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज भुजवली प्रमुख में शिक्षक दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने कहा कि गुरु का स्थान सर्वोपरि है। गुरु ही सही दिशा दिखाता है। विशिष्ट अतिथि खड्डा थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि हर सफल व्यक्ति के पीछे किसी न किसी गुरु का मार्गदर्शन जरूर होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रविकेश मिश्र और कार्यक्रम का संचालन संजय पांडेय ने किया। अंत में प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार जताया।
जोकवा बाजार संवाद के अनुसार, फाजिलनगर बीआरसी परिसर में 11 उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को चेयरमैन सुनीता शाही व बीईओ अमित कुमार चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि सरल व सहज भाषा में शिक्षा देना जरूरी है। इससे स्कूली बच्चों का पढ़ने के प्रति झुकाव बढ़ता है। इस दौरान अविनाश शुक्ला, विद्या सागर पांडेय, फरहद अली, तामेश्वर पाठक, सुनील वर्मा, जितेंद्र कुमार सिंह, अक्षय गुप्ता, मुकेश तिवारी, प्रभुनाथ सिंह, धर्मेंद्र कुमार, पंकज गौड़ आदि मौजूद रहे।
0
उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित
कप्तानगंज। बीआरसी सभागार में न्याय पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीईओ डॉ. प्रभात चंद राय ने बलिराम चौहान, संजय कुमार गुप्ता, खालिदा परवीन, गीता देवी, प्रतिभा राय, दिव्या मिश्रा, नीरज कुमार, आशीष गुप्ता, शैलेश यादव, शैलेंद्र कुमार, आनंद प्रकाश पांडेय, मनोज कुमार शुक्ला, मोहम्मद सलीम अली, प्रवीण कुमार शुक्ल, दिलीप कुमार, त्रिपुरारी नाथ मिश्रा, विनोद कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र, कलम और डायरी देकर सम्मानित किया। इस दौरान एमडी सिंह, धर्मप्रकाश पाठक, विजय कुशवाहा, कमल किशोर मिश्रा, पुनीत राय, पंकज राय, धनंजय पांडेय, योगेश मौर्या, विनोद पटेल, रामाश्रय दुबे, विजय प्रकाश तिवारी, अभय शुक्ला, आमोद कुमार सिंह, उदयभान, रामदयाल, अग्रसेन सिंह आदि मौजूद रहे।
0
अवकाश प्राप्त शिक्षक हुए सम्मानित
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में अवकाश प्राप्त शिक्षकों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक अपने जीवन में सिर्फ एक विषय नहीं पढ़ाया समाज के उस पीढ़ी को तैयार किया जो दुनिया को दिशा दें सके। शिक्षकों की वाणी में अद्भुत क्षमता होती है। वह अपनी वाणी से बच्चों की जिंदगी संवारता है। कार्यक्रम को प्रोफेसर रामभूषण मिश्रा, डॉ. वीणा कुमारी, प्रोफेसर हरिशंकर पांडेय, पूर्व प्राचार्य अमृतांशु शुक्ला, निरंकार राम त्रिपाठी, डॉ. गौरव तिवारी, डॉ. चंद्र भूषण, डॉ. रामनवल, डॉ. वीणा कुमारी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र और संचालन राजेश कुमार जायसवाल ने किया। अंत में डॉ. सौरभ द्विवेदी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान प्रोफेसर इंद्रासन प्रसाद, प्रोफेसर अवधेश पांडेय, प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार, डॉ. निगम मौर्या, प्रोफेसर रेखा तिवारी, प्रोफेसर रवि प्रताप पांडेय, प्रोफेसर सीमा त्रिपाठी, प्रोफेसर महबूब आलम, डॉ. अनूप कुमार, डॉ. रीना मालवीय, डॉ.रमेश चंद, डॉ. त्रिभुवन त्रिपाठी, डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. अंबिका तिवारी, डॉ. यज्ञेश त्रिपाठी, डॉ. राकेश सोनकर वासु गोंड आदि मौजूद रहे।