फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   For the first time, 11 villages will be connected by a paved road, costing Rs 17 crore.

Kushinagar News: पहली बार पक्की सड़क से जुड़ेंगे 11 गांव, खर्च होंगे 17 करोड़

Tue, 08 Sep 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
For the first time, 11 villages will be connected by a paved road, costing Rs 17 crore.
पडरौना। जिले के 11 गांवों के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इन गांवों को पहली बार पक्की सड़क से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। सड़क बनने से करीब 50 हजार की आबादी को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गांव के लोगों को बाजार, स्कूल, अस्पताल, तहसील और जिला मुख्यालय पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ऐसे गांवों को प्राथमिकता दी गई है, जहां अब तक पक्की सड़क की सुविधा नहीं है। बरसात के दिनों में कच्चे और जर्जर संपर्क मार्गों के कारण ग्रामीणों को सबसे अधिक परेशानी होती है। विद्यार्थियों, मरीजों और किसानों को भी आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। नई सड़कों के निर्माण से इन समस्याओं से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। विभाग की ओर से सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। धौरहरा निवासी विनय तिवारी, मुकेश जायसवाल, दिलीप प्रसाद, सुमित त्रिपाठी आदि ने बताया कि सड़क बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ स्थानीय स्तर पर व्यापार और रोजगार की गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



0

जिले की 11 ग्रामीण सड़कों के नवनिर्माण की शासन ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृति दी है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - राहुल सोनी, एई, पीडब्ल्यूडी, कुशीनगर।

0

इन सड़कों का होगा निर्माण
पडरौना। सलेमगढ़ पथरवा से बसडीला बुजुर्ग तक दो किमी, रामकोला चट्टी से डुभा तक दो किमी, अवरवा खुर्द दुर्गामंदिर से छठ स्थान गगलवा तक तीन किमी, सपहा-तमकुही मार्ग से जमुआन मनीपार संपर्क मार्ग 3.50 किमी, पथरवा से सलेमगढ़ तक एक किमी, बकुलह से बिहार संपर्क मार्ग तीन किमी, मेंहदिया-पिपरा संपर्क मार्ग से भेड़िहारी टोला तक एक किमी, कसया-सपहां संपर्क मार्ग से गुरवलिया मठिया तक एक किमी, जोंकवा बंजरिया मार्ग से धौराहरा पांडेय पट्टी तक डेढ़ किमी, बसडिला बुुजुर्ग से एनएच तक एक किमी, मीरबिहार से कोटवा टिकमपार शिव मंदिर तक तीन किमी सड़क का निर्माण होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed