{"_id":"6aa84dd83d8be7b26d0ab53f","slug":"cousin-brother-along-with-friend-murdered-man-over-talk-of-marrying-his-sister-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-148246-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बहन से शादी करने की बात पर ममेरे भाई ने दोस्त संग मिलकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बहन से शादी करने की बात पर ममेरे भाई ने दोस्त संग मिलकर की हत्या
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मौजूद दोनों आरोपी। स्रोत: पुलिस
महमदपुर गांव के एक खेत में कार की डिकी से ठेकेदार रवि यादव का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी संदीप (मृतक का ममेरा भाई) ने बताया कि वह, रवि और शानू (संदीप का दोस्त) गांव के बाहर एक प्लॉट पर बैठकर एकसाथ शराब पी रहे थे। नशे की हालत में रवि उसकी बहन से शादी करने की बात करने लगा। संदीप ने उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया।
गुस्से में आकर संदीप ने वहीं पड़ी एक ईंट से रवि के सिर, चेहरे और सीने पर हमला कर दिया, जिससे रवि की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों ने शव को कार की डिकी में रखा और वहां से भागने लगे। इसी दौरान उनकी कार खेत में फंस गई और आरोपी हड़बड़ी में कार को वहीं छोड़कर फरार हो गए।
फनगांव वाटर पार्क के पास से हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर संदीप यादव पुत्र रमेश यादव और उसके दोस्त शानू यादव पुत्र जंग बहादुर को सोमवार को फनगांव वाटर पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी प्रयागराज के यादवपुर, थाना धूमनगंज के निवासी हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल ईंट, मृतक के दो मोबाइल फोन, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, दो डेबिट कार्ड और अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद किए हैं।
विज्ञापन
मनीष और शुभम की भूमिका की भी जांच
एसपी सत्यनारायण ने बताया कि इस मामले में मनीष और शुभम नाम के दो अन्य नामजद लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। हालांकि, प्रथम दृष्टया इस घटना में दोनों की कोई भूमिका सामने नहीं आई है, फिर भी मामले की जांच अभी जारी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
खुलासे के लिए मंझनपुर पुलिस, सीआईडब्ल्यू और सर्विलांस की टीमें लगाई गईं थी। इलेक्ट्राॅनिक सर्विलांस, सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। मंगलवार को दोनों को जेल भेज दिया जाएगा।
-- सत्यनारायण ,एसपी