{"_id":"6aac2b7846968cb0a00fefd5","slug":"teenage-girl-loses-her-life-by-drowning-while-bathing-in-the-ganges-four-others-rescued-kaushambi-news-c-261-1-kmb1024-148381-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गंगा स्नान के दाैरान डूबने से किशोरी की गई जान,चार को बचाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गंगा स्नान के दाैरान डूबने से किशोरी की गई जान,चार को बचाया गया
विज्ञापन
छात्रा के डूबने के बाद घर पर लिखा-पढ़ी करती पुलिस। संवाद
विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर गंगा स्नान करने गए पांच बच्चे नदी में डूबने लगे। मछुआरों ने सूझबूझ दिखाते हुए चार बच्चों को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन 11 वर्षीय एक छात्रा की डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम पंचायत तरसौरा के मजरा बाबू का पुरवा (फरीदपुर परसखी) निवासी लवकुश मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी बेटी नेहा कंपोजिट विद्यालय सुखऊ का पूरा में कक्षा छह की छात्रा थी। बृहस्पतिवार को विद्यालय में अवकाश होने के कारण नेहा समेत गांव के कुछ बच्चे सुबह करीब 10 बजे तरसौरा घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे थे।
ग्रामीणों के अनुसार, स्नान करने के दौरान नेहा समेत रागिनी (7), काजल (16), अंजलि (18), सोनी (14) पानी में चले गए और डूबने लगे। यह देख साथ मौजूद अन्य बच्चे शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण और मछुआरे तुरंत मौके पर दौड़े। मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए चार बच्चों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन नेहा का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
इसके बाद गांव के ही रोहित ने गंगा में उतरकर नेहा की खोजबीन शुरू की और कुछ ही देर में उसका शव बरामद कर लिया। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलते ही कोखराज इंस्पेक्टर संतोष शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों व ग्रामीणों से घटना की पूरी जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।