{"_id":"6ab16c3b752643764008c452","slug":"up-crime-committed-after-remark-that-the-victim-was-unworthy-of-becoming-a-relative-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तुम मेरे रिश्तेदार बनने लायक नहीं की टिप्पणी पर अंजाम दी वारदात, दोस्त के साथ किया था जानवरों जैसा सलूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तुम मेरे रिश्तेदार बनने लायक नहीं की टिप्पणी पर अंजाम दी वारदात, दोस्त के साथ किया था जानवरों जैसा सलूक
Mon, 21 Sep 2026 11:23 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
शराब पिलाकर दोस्त को कार में बांधकर घसीटने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर किया गया है। तुम मेरे रिश्तेदार बनने लायक नहीं की टिप्पणी से विवाद होने की बात सामने आई है।
पंडितपुरवा निवासी बबलू राठौर (40) शनिवार रात हरदोई पिहानी मार्ग पर कुईयां के पास सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़े मिले थे। उनके पुत्र शिवम ने बताया था कि बबलू अपने दोस्त भदेवरा निवासी विमलेश राठौर के साथ उन्हीं की कार से शनिवार को शाहाबाद गए थे। शाहाबाद से बबलू पिहानी के एक मोहल्ले में रहने वाले अपने साले के यहां गए थे। यहां से दोनों कार से रात में निकल गए थे। इसके बाद शराब के नशे में बबलू और विमलेश के बीच विवाद हुआ था। बबलू ज्यादा नशे में था। विमलेश ने उन्हें गमछे से कार में बांधकर एक किलोमीटर तक घसीटा था। मरा समझकर मौके पर ही छोड़कर चला गया था। पुलिस ने शिवम की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी।
कोतवाल एसएन सिंह ने बताया कि बबलू और विमलेश के बीच रिश्तेदारी होनी थी। इसको लेकर बातचीत चल रही थी। पूछताछ में विमलेश ने बताया है कि बबलू ने नशे में उससे कह दिया था कि तुम मेरे रिश्तेदार बनने लायक नहीं हो। इसके बाद ही विवाद बढ़ गया था। कोतवाल ने बताया कि विमलेश को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। उधर दूसरी ओर विमलेश को मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर किया गया है। हालांकि उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।