फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three pairs of special trains will pass through Kanpur, offering convenience to passengers

यूपी: तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें कानपुर होकर गुजरेंगी, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

Sat, 31 Oct 2026 09:44 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 31 Oct 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Three pairs of special trains will pass through Kanpur, offering convenience to passengers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
तीन जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। आनंद विहार-छपरा, मऊ-आनंद विहार का ठहराव गोविंदपुरी और गोरखपुर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन का ठहराव कानपुर सेंट्रल पर किया जाएगा। 04058 आनंद विहार-छपरा स्पेशल तीन से 17 नवंबर तक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। गोविंदपुरी सुबह 7:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में 04057 छपरा-आनंद विहार स्पेशल भी पांच फेरे लगाएगी।
विज्ञापन


गोविंदपुरी में सुबह 8:50 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। वहीं, 05087 मऊ-आनंद विहार स्पेशल तीन और 10 नवंबर को मऊ से चलेगी। यह सुबह 8:40 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से आने वाली ट्रेन रात 2:30 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। इसी तरह, 05091 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल नौ और 16 नवंबर को गोरखपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन बस्ती, गोंडा, ऐशबाग होते हुए कानपुर सेंट्रल सुबह 7:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में बांद्रा से आने वाली ट्रेन दोपहर 3:10 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी में 05092 बांद्रा-गोरखपुर स्पेशल 11 और 18 नवंबर को चलेगी।
विज्ञापन
Trending Videos

गया-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का शेखपुरा तक विस्तार
रेलवे ने गया-आनंद विहार टर्मिनल-गया स्पेशल ट्रेन का विस्तार शेखपुरा स्टेशन तक करने का निर्णय लिया है। यह गोविंदपुरी से मिलेगी। ट्रेन संख्या 02397 शेखपुरा स्टेशन से सुबह 11:30 बजे रवाना होगी। यह गोविंदपुरी में रात 12:20 बजे आएगी और पांच मिनट के बाद रवाना हो जाएगी। 2:15 बजे आनंद विहार के लिए रवाना होगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 02398 आनंद विहार से पूर्व निर्धारित समय पर गया पहुंचेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed