फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Theft worth lakhs after breaking into retired teacher's house

Kanpur News: सेवानिवृत्त शिक्षक के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Tue, 22 Sep 2026 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 22 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs after breaking into retired teacher's house
रूरा। नगर के पालीवाल मोहल्ले में सोमवार को दिन में 11 बजे रिटायर्ड शिक्षक के बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये की नकदी और जेवरात पार कर दिए। किरायेदार के आने पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन कर आस-पास लगे सीसीटीवी चेक किए। फुटेज में तीन संदिग्ध युवक स्कूटी में सवार होकर आते दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला के संजय त्रिवेदी, बउआ त्रिवेदी व उमेश तिवारी आदि ने बताया कि रिटायर्ड शिक्षक महेश तिवारी अपनी पत्नी मंजू तिवारी के साथ पालीवाल नगर में रहते हैं। उनकी दो बेटियां हैं। 17 अगस्त को दंपती विशाखापट्टनम में भारतीय नौसेना में कर्नल के पद पर तैनात दामाद अवनीश शुक्ला व बेटी रेशु शुक्ला के यहां घूमने गए थे। घर में किराये पर कानपुर नगर निवासी शिक्षक एकता गुप्ता अपने बच्चों के साथ रहती हैं।
विज्ञापन

एकता गुप्ता ने बताया कि सोमवार को स्कूल में बच्चों का कार्यक्रम था, इसलिए बच्चों को लेकर स्कूल गई थीं। नहीं तो वैसे बच्चे घर पर ही रहते हैं। दोपहर तीन बजे स्कूल से आने पर मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखने पर सेवानिवृत्त शिक्षक की अलमारी का लॉक टूटा मिला। इस पर गृहस्वामी को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोन से बात कर जानकारी ली तो महेश तिवारी ने अलमारी में कुछ नकदी व कीमती जेवरात होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि घटना की सूचना मौके पर फॉरेंसिक टीम बुला कर साक्ष्य संकलन किए गए हैं। गृहस्वामी के आने के बाद ही चोरी गए सामान के बारे में जानकारी हो सकेगी। सीसीटीवी फुटेज चेक करने में एक स्कूटी से बंद घर की ओर आते हुए तीन युवक दिखाई पड़े हैं। उनके बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed