फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rs 5.25 lakh siphoned from account upon opening an APK file for a 'pension card'; case registered

कानपुर: पेंशन कार्ड की एपीके फाइल खोलते ही खाते से निकले 5.25 लाख, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 22 Oct 2026 06:46 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 22 Oct 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Rs 5.25 lakh siphoned from account upon opening an APK file for a 'pension card'; case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
व्हाट्सएप पर पेंशन कार्ड के नाम से आई एपीके फाइल खोलते ही बुजुर्ग के खाते से दो बार में 5.25 लाख रुपये निकल गए। 15 अक्तूबर को मोबाइल पर रकम कटने का मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई। नेहरू नगर निवासी पीड़ित नरेंद्र शर्मा के बेटे प्रशांत ने बताया कि साइबर ठगों ने 12 अक्तूबर को पहली बार 25 हजार और दूसरी बार पांच लाख रुपये निकाले थे। बताया कि उन्होंने 17 अक्तूबर को साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद 21 अक्तूबर को बजरिया थाने में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी अरविंद शर्मा ने बताया कि मामले में साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट जरूरत पर ही लगाएंऐसे बचें साइबर ठगी से
- व्हाट्सएप पर पेंशन, बैंक, बिजली बिल या सरकारी योजना के नाम से आने वाली अनजान एपीके फाइल डाउनलोड न करें और न ही खोलें।
- बैंक या सरकारी विभाग के नाम से आई फाइल की सत्यता आधिकारिक माध्यम से जांचें।
- अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी के कहने पर मोबाइल में कोई ऐप इंस्टॉल न करें।
- खाते से अनधिकृत रकम निकलने पर तुरंत बैंक को सूचना दें और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
- राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed