फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orange Army and Pitch Raiders XI register wins.

Kanpur News: आरेंज आर्मी और पिच रेडर्स एकादश ने दर्ज की जीत

Tue, 13 Oct 2026 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Orange Army and Pitch Raiders XI register wins.
कानपुर। यूनाइटेड चैंपियन लीग (यूसीएल) में रविवार को खेले गए मुकाबलों में आरेंज आर्मी एकादश और पिच रेडर्स एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। द स्पोर्ट्स हब में हुए मुकाबले में आरेंज आर्मी ने बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन बनाए। अमित ने 42 और सत्यम ने 56 रन की पारियां खेलीं।
विज्ञापन


नाइट एकादश की ओर से अखिलेश, मिशन और अर्पित ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट एकादश की टीम 23.4 ओवर में 160 रन पर सिमट गई। अर्पित ने 66 रन का योगदान दिया। आरेंज आर्मी की ओर से सत्यम ने चार और अमित ने तीन विकेट लिए। इस तरह नाइट एकादश को 49 रन से हार कर सामना करना पड़ा। लीग के दूसरे मुकाबले में पिच रेडर्स एकादश ने 30 ओवर में सात विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में जेबीके एकादश की टीम 24.2 ओवर में 164 रन ही बना सकी। इस तरह पिच रेडर्स एकादश ने मुकाबले में जीत दर्ज की।
विज्ञापन



प्रदेशस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आज
कानपुर। खेल निदेशालय उप्र की ओर से प्रदेशस्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट 23 से 30 अक्तूबर तक वाराणसी में होगा। इसमें कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए जिलास्तरीय ट्रायल 14 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे और मंडलस्तरीय ट्रायल 15 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे ग्रीनपार्क स्टेडियम में लिया जाएगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कानपुर की टीम में स्थान मिलेगा। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed