{"_id":"6ae5e1606b247dd35e0462fc","slug":"newlywed-woman-dies-on-karwa-chauth-her-family-insists-on-taking-custody-of-the-body-following-post-mortem-2026-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: करवा चौथ पर नवविवाहिता की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव लेने को लेकर अड़े मायके वाले, तीन घंटे चला हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: करवा चौथ पर नवविवाहिता की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव लेने को लेकर अड़े मायके वाले, तीन घंटे चला हंगामा
Sat, 31 Oct 2026 06:09 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 31 Oct 2026 06:09 PM IST
सार
करवा चौथ पर शगुन न मिलने से नाराजगी के बाद नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दहेज में बुलेट और चेन मांगने का आरोप है। मायके वालों की पुलिस से कई बार झड़प हुई। अंतिम संस्कार नहीं करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
मुस्कान की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेन पश्चिमपारा में करवा चौथ पर मायके से शगुन नहीं आने को लेकर हुए विवाद के बाद नवविवाहिता मुस्कान (21) की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर जमकर हंगामा हुआ। मायके पक्ष के लोग ससुरालियों और पति के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव लेने तक अंतिम संस्कार नहीं करने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान परिजनों की पुलिस से कई बार झड़प हुई। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस की मौजूदगी में कुछ मांगों पर सहमति बनने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।
कन्नौज के ठठिया श्यामनगर निवासी किसान उमेश सैनी की बेटी मुस्कान की शादी 20 फरवरी 2026 को न्यू आजाद नगर निवासी ऑटो चालक सागर से हुई थी। शुक्रवार दोपहर ससुराल के कमरे में उसका शव जमीन पर पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो गले पर फंदे के निशान मिले। थाना प्रभारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुस्कान की मां शांति और अन्य परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति सागर, सास-ससुर, जेठ और ननद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान कर रहे थे। उस पर बुलेट और डेढ़ तोले की सोने की चेन मायके से लाने का दबाव बनाया जा रहा था। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। लोकलाज के चलते मुस्कान ने काफी समय तक अपनी परेशानी परिवार से छिपाए रखी। बाद में जानकारी होने पर पिता उमेश ने आर्थिक असमर्थता जताई, लेकिन इसके बावजूद बेटी पर दबाव बनाया जाता रहा।

Trending Videos
पुलिस से चिपट कर रोए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को पति और अन्य ससुरालियों ने मुस्कान के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि, मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष ने शव लेने से इनकार कर दिया। उनकी मांग थी कि पति और ससुरालीजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचें, तभी वे शव लेकर अंतिम संस्कार करेंगे। इस बात को लेकर पुलिस और परिजनों के बीच कई बार तीखी नोकझोंक हुई।
परिजनों को शांत कराती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे और पुलिस से झड़प भी हुई। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद कुछ मांगों पर सहमति बनी, जिसके बाद परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए। इस दौरान सेन पश्चिमपारा पुलिस के साथ अतिरिक्त फोर्स भी तैनात रही।
परिवार में चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी मुस्कान
मुस्कान चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसके भाई अमित और सुमित तथा बहन आरती हैं। बेटी की मौत के बाद से मायके में कोहराम मचा है। परिजन ने पति समेत ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।