फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: SI's wife dies under suspicious circumstances, in-laws accused of poisoning her

महोबा: एसआई की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, पिता से फोन पर बोली थी संगीता- जान से मारना चाहते हैं ससुरालीजन

Tue, 08 Sep 2026 08:08 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 08 Sep 2026 08:08 PM IST
सार

Mahoba News: एसआई की पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। मृतका का पति वर्तमान में जनपद इटावा में एसआई के पद पर तैनात है।

विज्ञापन
Mahoba: SI's wife dies under suspicious circumstances, in-laws accused of poisoning her
संगीता राजपूत की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना अजनर के टिकरिया गांव में एसआई की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका का पति जनपद इटावा में एसआई के पद पर तैनात है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जनपद फतेहपुर के मलिकपुर गांव निवासी योगेंद्र राजपूत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी संगीता (25) की शादी थाना अजनर के टिकरिया निवासी अनोज राजपूत के साथ नौ जुलाई 2024 को की थी। शादी के साथ दस लाख रुपये नकद, एक प्लाट, आभूषण व दहेज का सामान दिया था। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में स्कॉर्पियो कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर संगीता को प्रताड़ित करने लगे। कई बार मारपीट की गई। यह बात उसकी बेटी ने फोन कर पिता को बताई। सात सितंबर को बेटी ने एक बार फिर फोन कर बताया कि ससुरालीजन उसे जान से मारना चाहते हैं। उसकी मारपीट की जा रही है।
विज्ञापन

 

इसके बाद फोन कट गया। जब वह रात नौ बजे बेटी के घर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। पता चला कि ससुराल वाले संगीता को छतरपुर ले गए हैं। जब वह छतरपुर पहुंचे तो संगीता मृत अवस्था में मिली। मृतका के पिता और भाई धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने ही उसकी बेटी की जहर खिलाकर हत्या की। उधर, थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जााएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed