फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Monsoon withdraws two days ahead of schedule winter expected to be milder than usual this year

कानपुर मौसम अपडेट: तय समय से दो दिन पहले ही लौटा मानसून, इस बार जाड़े में सामान्य से कम पड़ेगी ठंड, पढ़ें अलर्ट

Sun, 04 Oct 2026 09:21 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 04 Oct 2026 09:21 AM IST
सार

Weather News: कानपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश से मानसून की शनिवार को आधिकारिक विदाई हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र ने इस संबंध में औपचारिक घोषणा कर दी है। इस वर्ष मानसून की वापसी की संभावित तिथि पांच अक्टूबर थी, लेकिन यह दो दिन पहले यानी तीन अक्टूबर को ही लौट गया।

विज्ञापन
Kanpur Weather Monsoon withdraws two days ahead of schedule winter expected to be milder than usual this year
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मानसून शनिवार को वापस हो गया है। इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र ने घोषणा कर दी है। इस बार मानसून के लौटने की अनुमानित तिथि पांच अक्तूबर थी, लेकिन दो दिन पहले ही मानसून वापस हो गया। इसके साथ ही शरद ऋतु की आहट तेज हो गई है।

विज्ञापन

प्रदेश के एकीकृत मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रभारी वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि तीन अक्तूबर को सामान्य तिथि से दो दिन पूर्व ही प्रदेश के शेष भाग से मानसून वापस लौट गया। इस प्रकार प्रदेश में मानसून की कुल अवधि 95 दिन रही।

विज्ञापन

Kanpur Weather Monsoon withdraws two days ahead of schedule winter expected to be milder than usual this year
kanpur weather update - फोटो : Amar ujala

इस बार जाड़े में सामान्य से कम पड़ेगी ठंड
कानपुर नगर, बांदा, चित्रकूट, कन्नौज, हमीरपुर, महोबा में सामान्य से अत्यधिक वर्षा दर्ज की गई। वहीं कानपुर देहात सामान्य से कम वर्षा हुई है। वहीं, इस बार सर्दियों में सामान्य से कम ठंड पड़ने का अनुमान है। जाड़े के मौसम में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से अधिक रहेंगे।

विज्ञापन

Kanpur Weather Monsoon withdraws two days ahead of schedule winter expected to be milder than usual this year
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

तापमान सामान्य से नीचे नहीं रहेगा
मौसम विभाग ने यह अनुमान जारी किया है। मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि जाड़े के दिनों में तापमान सामान्य से नीचे नहीं जाएगा। तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। इसकी वजह से ठंड इस साल हल्की रहने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि मानसून के लौटने के संकेत मिलने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed