{"_id":"6abfdcb92565c9da5e03a8bd","slug":"kanpur-robbery-near-cod-bridge-miscreants-snatched-womans-chain-causing-her-husband-to-fall-and-break-his-hand-2026-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सीओडी पुल के पास लूट, बदमाशों ने महिला से झपटी चेन, गिरकर पति का हाथ फ्रैक्चर, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सीओडी पुल के पास लूट, बदमाशों ने महिला से झपटी चेन, गिरकर पति का हाथ फ्रैक्चर, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 02 Oct 2026 10:03 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:03 PM IST
सार
Kanpur News: रेलबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सीओडी पुल के पास दंपती से बाइक सवार दो बदमाशों ने डेढ़ से दो तोले की सोने की चेन झपट ली। छीनाझपटी के दौरान स्कूटी अनियंत्रित होने से दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें पति के हाथ में फ्रैक्चर आया है।
विज्ञापन
घायल दंपती
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में रेलबाजार थाना क्षेत्र के सीओडी पुल उतरते ही हनुमान मंदिर के पास स्कूटी से पति के साथ जा रही महिला से शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन लूट ली। घटना में दंपती घायल हो गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
कृष्णा नगर निवासी त्रिभुवन चंद्र जैन शुक्रवार सुबह स्कूटी से पत्नी नीलम के साथ जनरलगंज स्थित जैन मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। सीओडी पुल उतरते ही हनुमान मंदिर के पास एक बाइक में सवार होकर दो बदमाश आए। दोनों ने झपट्टा मारकर नीलम की चेन लूट ली। इसके बाद टाटमिल की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
फरार बदमाशों की तलाश जारी
घटना के बाद दंपती सड़क पर गिर गए, जिसमें त्रिभुवन के हाथ में फ्रैक्चर हो गया और नीलम भी घायल हो गई। नीलम ने बताया कि बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट लगा रखा था, जबकि पीछे बैठे बदमाश ने अंगोछे से मुंह ढका था। नीलम के मुताबिक उनकी चेन डेढ़ से दो तोले की थी, जिसकी कीमत दो लाख से ढाई लाख के बीच में है। थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार बदमाशों की तलाश में तीन टीमें लगी हुई है।