फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur former Block Pramukh Ramesh Yadav house occupants held hostage while valuables worth 50 lakh looted

कानपुर: भाजपा नेता रमेश यादव के घर बड़ी लूट, बंधक बनाकर 50 लाख का माल किया पार, लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 13 Oct 2026 08:25 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 13 Oct 2026 08:25 AM IST
सार

Kanpur News: सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव और पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश यादव के घर में घुसकर उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर 50 लाख रुपये की लूटपाट को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर उच्चाधिकारियों ने भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur former Block Pramukh Ramesh Yadav house occupants held hostage while valuables worth 50 lakh looted
भाजपा नेता रमेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।  भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव और तीन बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके रमेश यादव के घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया।

विज्ञापन

बदमाशों ने उनके हाथ-पैर बांधकर लगभग 50 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उच्चाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Trending Videos





पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे मौके पर
जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना पाकर देर रात अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताडा, डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी और स्थानीय थाने की भारी फोर्स तुरंत रमेश यादव के आवास पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के इलाकों की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बसपा से लड़ चुके हैं चुनाव
फिलहाल लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। बता दें कि रमेश यादव तीन बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं और वर्ष 2022 में बसपा के टिकट पर बिठूर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं। वर्तमान में वह भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव हैं। एक कद्दावर राजनीतिक हस्ती के घर हुई इस दुस्साहसिक वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed