फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Drank together, then killed friend with an axe while intoxicated; accused arrested

बांदा: साथ बैठकर पी शराब, फिर नशे में दोस्त की कुल्हाड़ी से हमला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2026 06:29 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 13 Oct 2026 06:29 PM IST
सार

महोखर में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी और मोटरसाइकिल बरामद की। 

विज्ञापन
Banda: Drank together, then killed friend with an axe while intoxicated; accused arrested
पुलिस गिरफ्त में गोविंद उर्फ गुड्डन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोखर में भोला उर्फ दर्शन की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके दोस्त गोविंद उर्फ गुड्डन को गिरफ्तार किया है। दोनों की दोस्ती थी और आए दिन गुमटी पर साथ बैठते थे। साथ में शराब भी पीते थे। वारदात वाले दिन भी दोनों ने शराब पी थी। इसके बाद हुए विवाद के दौरान आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर भोला की हत्या कर दी और भाग निकला।

विज्ञापन


घटना सात अक्तूबर की शाम कोतवाली देहात क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास एक गुमटी पर हुई थी। नौ अक्तूबर को महोखर निवासी संजीव कुमार ने अपने भतीजे भोला पुत्र जगनंदन की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या किए जाने की सूचना दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


13 अक्तूबर को मुखबिर की सूचना पर गोविंद को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों की दोस्ती थी और साथ में बैठकर शराब भी पीते थे। पुलिस के अनुसार, भोला की पत्नी इसका विरोध करती थी। इसी बात पर वारदात वाले दिन भोला ने पत्नी को गाली-गलौज कर भगा दिया था। इसके बाद गुमटी पर पहुंचे गोविंद और भोला ने साथ में शराब पी। बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान गोविंद ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे भोला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है।


पत्नी पर शक के बाद सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
शुरुआती जांच में पुलिस को मृतक की पत्नी पर शक था, लेकिन जांच में यह साबित नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और करीब 20 किलोमीटर के क्षेत्र में छानबीन की। एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। सीओ सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि एक कैमरे में आरोपी कैद हुआ था। इसी सुराग के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना कबूल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed