{"_id":"6ab18c9225682c555c0d2990","slug":"kalyanpur-police-attacked-while-attempting-to-recover-a-car-opened-fire-to-save-their-lives-kanpur-news-c-220-1-akb1007-149302-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कार बरामद करने आई कल्यानपुर पुलिस पर हमला, फायरिंग कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कार बरामद करने आई कल्यानपुर पुलिस पर हमला, फायरिंग कर बचाई जान
Tue, 22 Sep 2026 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के रमपुरा कांधी में रविवार रात को मुकदमे का नोटिस तामील व कार बरामद करने आई कानपुर कमिश्नरेट के कल्यानपुर थाना पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इससे चार पुलिसकर्मी सहित पांच लोग घायल हो गए। उग्र होती भीड़ से जान बचाने के लिए पुलिस टीम को पीछे हटने के साथ हवाई फायरिंग भी करनी पड़ गई। स्थानीय पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। उप निरीक्षक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
कल्यानपुर थाने में तैनात उप निरीक्षक अमित मलिक ने डेरापुर थाने में तहरीर दी। बताया कि वह उप निरीक्षक राजर्षि त्रिपाठी, महिला उप निरीक्षक शिवानी व कांस्टेबल जहान सिंह थाने में दर्ज मुकदमे में नामजद कल्यानपुर थाना क्षेत्र के प्रधान गेट नानकारी, आईआईटी गेट निवासी सोनू शुक्ला उर्फ प्रांजुल शुक्ला की तलाश में रविवार रात 10 बजे के करीब रमपुरा कांधी पहुंचे थे।
आरोपी को धारा 35(3) बीएनएसएस का नोटिस तामील कराने के साथ मुकदमे से संबंधित इनोवा कार बरामद करनी थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी एक घर में मिला। वाहन की पहचान के लिए मुकदमे के वादी बारा सिरोही कल्यानपुर निवासी उमेश दुबे को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने आरोपी से नोटिस लेने, विवेचना में सहयोग करने और कार सौंपने को कहा। आरोप है कि उसने नोटिस लेने से मना कर दिया और कार अपने पास होने की बात स्वीकार करते हुए उसे देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी ने घर में मौजूद लोगों को बुला लिया। आरोप है कि लोगों ने टीम के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। भीड़ ने आरोपी को मौके से भगा दिया। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया लेकिन स्थिति और बिगड़ गई। इस पर उन्होंने अपनी व साथी पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के लिए सर्विस पिस्टल से हवाई फायर किया।
सूचना पर एएसपी आलोक प्रसाद, सीओ डेरापुर धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी, फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पूछताछ करने पर स्थानीय लोगों ने हमला करने वालों में मनोज कुमार दुबे, सुनील कुमार दुबे, पारस दुबे समेत अन्य लोगों के नाम बताए हैं। पुलिस ने घायल पुलिस कर्मियों व वादी को डेरापुर में सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने उपचार के बाद उमेश दुबे की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी पर आए परिजन उन्हें कानपुर नगर के एक निजी अस्पताल में ले गए हैं।
.............
पूर्व में प्रांजुल को तामील करवाए गए थे नोटिस
उप निरीक्षक अमित मलिक ने बताया कि उमेश दुबे की ओर से कार को अवैध कब्जे में रखने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना में सहयोग के लिए आरोपी प्रांजुल को पूर्व में भी परिजन की मौजूदगी में धारा 35(3) बीएनएस का नोटिस तामील कराया गया था। इसके बाद भी आरोपी विवेचना में सहयोग नहीं कर रहा था।
.................
बयान ........
नोटिस तामील व कार बरामद करने के लिए कानपुर कमिश्नरेट के कल्यानपुर थाना पुलिस रमपुरा आई थी। कार बरामदगी के दौरान कुछ लोगों की ओर से पुलिस पर हमला किया गया है। घायल पुलिस कर्मियों व वादी का इलाज करवाया जा रहा है। मामले में उप निरीक्षक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - आलोक प्रसाद, एएसपी