{"_id":"6ab17326b3a973f7ce0fbca8","slug":"instructions-to-repair-broken-drain-networks-and-construct-concrete-culverts-kanpur-news-c-214-1-knj1008-156439-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नालियों के टूटे जाल, पक्की पुलिया बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नालियों के टूटे जाल, पक्की पुलिया बनाने के निर्देश
विज्ञापन
समधन। नगर में नालियों के ऊपर लगे टूटे क्रास जालों से स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही दिक्कतों की हकीकत जानने के लिए अधिशासी अधिकारी दिव्या गुप्ता खुद सोमवार को मौके पर पहुंचीं। निरीक्षण के बाद उन्होंने ठेकेदार को बुलाकर पक्की पुलिया बनाने के निर्देश दिए।
नगर पंचायत समधन की अधिशासी अधिकारी ने नगर के मोहल्लों में नालियों के ऊपर टूटे क्रास जालों की जमीनी हकीकत परखने के लिए मुख्य बाजार सहित कई वार्डों का दौरा किया। इस दौश्रान जगह-जगह नालियों के ऊपर लगे लोहे के क्रास जाल टूटे-फूटे मिले। कहीं जाल धंसे हुए थे तो कहीं से सरिया निकली हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन टूटे जालों के कारण अक्सर दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर चुटहिल हो रहे हैं। कई बार लोगों के पैर जाल में फंस जाते हैं, तो कई बार वाहन का पहिया फंसने से हादसा हो जाता है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए ईओ ने मौके पर ही संबंधित ठेकेदार को बुलाया और टूटे जालों को तत्काल हटाकर पक्की पुलिया बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर के सभी मोहल्लों में जहां-जहां क्रास जाल टूटे हैं, उन्हें चिह्नित कर जल्द से जल्द पक्का निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सके। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और कार्य में लापरवाही न बरतने की हिदायत भी दी। इस अवसर पर लिपिक राजेश वर्मा, दीपक श्रीवास्तव, आलोक कुमार, हनीफ अहमद आदि मौजूद रहे।