{"_id":"6acd4b81b49bc8980a0e7c12","slug":"iit-dominates-in-athletics-kho-kho-and-table-tennis-kanpur-news-c-362-1-ka11003-158524-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एथलेटिक्स, खो-खो और टेबल टेनिस में आईआईटी का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एथलेटिक्स, खो-खो और टेबल टेनिस में आईआईटी का दबदबा
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी में तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव उद्घोष 26 का रविवार को समापन हो गया। इसमें मेजबान आईआईटी ने एथलेटिक्स, खो-खो, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन और जलीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई खिताब जीते।
एथलेटिक्स में आईआईटी कानपुर ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में पहला स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में संस्थान की एलुमनी टीम दूसरे और आईआईटी गुवाहाटी तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में आईआईटी कानपुर की बी टीम उपविजेता बनी जबकि ओपी जिंदल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष खो-खो में आईआईटी कानपुर विजेता और एकेजीईसी उपविजेता रहा। महिला वर्ग में एकेजीईसी ने खिताब जीता और आईआईटी कानपुर दूसरे स्थान पर रहा।
टेबल टेनिस के पुरुष वर्ग में आईआईटी कानपुर की ए टीम विजेता और बी टीम उपविजेता बनी। महिला वर्ग का खिताब भी मेजबान संस्थान ने जीता। भारोत्तोलन में आईआईटी कानपुर पहले स्थान पर रहा। जलीय खेलों के पुरुष और महिला दोनों वर्गों में संस्थान की ए टीम विजेता और बी टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
अन्य मुकाबलों में महिला बैडमिंटन का खिताब शिव नादर विश्वविद्यालय ने जीता। शतरंज में आईआईटी जोधपुर विजेता बना जबकि आईआईटी कानपुर की ए और बी टीमें दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष क्रिकेट में आईआईटी कानपुर की ए टीम उपविजेता रही। महिला फुटबॉल में ओपी जिंदल, पुरुष हॉकी में इन्वर्टिस विश्वविद्यालय और पुरुष कबड्डी में ओपी जिंदल की टीम विजेता बनी।
पावरलिफ्टिंग के पुरुष वर्ग में जीएलए और महिला वर्ग में ओपी जिंदल विजेता रहे। पुरुष स्क्वैश में ओपी जिंदल ने पहला स्थान हासिल किया जबकि आईआईटी कानपुर की ए और बी टीमें क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। महिला स्क्वैश में आईआईटी (आईएसएम) धनबाद विजेता बना। समापन समारोह में छात्र मामलों के अधिष्ठाता प्रो. प्रतीक सेन और एसोसिएट डीन डॉ. दीपिन एस. पिल्लई विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कृत किया।