{"_id":"6ac79143d1423c86130e80c2","slug":"hamirpur-young-woman-arrested-for-allegedly-abetting-a-youth-s-suicide-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में युवती गिरफ्तार, अपने साथ ले गई हरियाणा पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में युवती गिरफ्तार, अपने साथ ले गई हरियाणा पुलिस
Thu, 08 Oct 2026 06:21 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस युवती को अपने साथ ले गई
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के सदर थानाक्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या करने से पहले लिखे सुसाइड नोट में पारा रैपुरा की युवती पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। मामले में रेवाड़ी पुलिस ने युवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ हरियाणा ले गई।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के पारा रैपुरा निवासी संगीता प्रजापति का रेवाड़ी निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच फोन पर अक्सर बातचीत होती थी। बीते दिनों युवक ने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उसने सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें संगीता पर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
युवक के परिजनों ने रेवाड़ी के सदर थाने में संगीता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कराया। गुरुवार को हरियाणा पुलिस सुमेरपुर थाने पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से पारा रैपुरा गांव में दबिश देकर संगीता को हिरासत में ले लिया। इसके बाद हरियाणा पुलिस उसे अपने साथ रेवाड़ी ले गई। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि हरियाणा पुलिस पारा रैपुरा निवासी युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन