{"_id":"6ab5e4d4777fe3c98d02fb86","slug":"farrukhabad-dcm-runs-over-motorcycle-then-collides-with-tractor-and-container-husband-dies-wife-injured-2026-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को रौंदा, फिर ट्रैक्टर और कंटेनर से टकराया, पति की मौत और पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को रौंदा, फिर ट्रैक्टर और कंटेनर से टकराया, पति की मौत और पत्नी घायल
Fri, 25 Sep 2026 08:35 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 25 Sep 2026 08:35 AM IST
सार
Farrukhabad News: इटावा-बरेली हाईवे पर एक अनियंत्रित तेज रफ्तार डीसीएम ने सबसे पहले बाइक सवार दंपती को रौंद दिया, जिससे युवक की मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद बेकाबू डीसीएम ने एक ट्रैक्टर और फिर कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में इटावा-बरेली हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। इसके बाद उसने एक ट्रैक्टर को टक्कर मारी, फिर कंटेनर में जा टकराया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। घायल का लोहिया स्थान में इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के गांव नगला सुदामा निवासी सोनू (35) अपनी पत्नी खुशी (25) के साथ बाइक से देर रात घर जा रहे थे। बाइक जब मुरहास के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार एक डीसीएम ने कुचल दिया। इसके बाद तेज रफ्तार डीसीएम चालक पहले एक ट्रैक्टर से टकराया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर ही खड़े हैं दुर्घटनाग्रस्त वाहन
फिर सकवाई के पास उसने कंटेनर में टक्कर मार दी। घायल सोनू और उसकी पत्नी खुशी को लोहिया अस्पताल में लाया गया। वहां डॉक्टर ने सोनू को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी खुशी की हालत गंभीर है। दुर्घटनाग्रस्त तीनों वाहन घटनास्थल पर ही खड़े हैं। सोनू के परिजन लोहिया स्थल पहुंच गए।