फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Advocates took on the 'King' and targeted the 'Queen'.

Kanpur News: अधिवक्ताओं ने राजा पर की चढ़ाई, रानी के लिए लगाया निशाना

Thu, 24 Sep 2026 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Advocates took on the 'King' and targeted the 'Queen'.
कानपुर। बार एसोसिएशन के रामअवतार महाना हॉल में बुधवार से अधिवक्ताओं की तीन दिवसीय शतरंज और कैरम प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। अधिवक्ताओं ने जहां शतरंज में शह-मात की शानदार चाल चलकर प्रतिद्वंद्वी के राजा पर हमला किया, वहीं कैरम में रानी के लिए बेहतरीन निशाना लगाया। पहले दिन महिला वर्ग में बार एसोसिएशन की उपाध्यक्ष सोनल पाठक ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रश्मि गुप्ता को 8-0, 15-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं काजल शुक्ला ने बीना अवस्थी को सेमीफाइनल में 21-0, 24-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग में राधेश्याम ने शान सिद्दीकी को 22-3, 25-0 से मात दी। गुरुवार को सेमीफाइनल और शुक्रवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता एकेडमिक रिसर्च सोसाइटी, बैरिस्टर नरेंद्रजीत सिंह निशुल्क विधि सेवा संस्थान और कानपुर बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में 300 से अधिक अधिवक्ता प्रतिभाग कर रहे हैं। शुभारंभ सेना के अधिकारी कैप्टन दीपांशु, विधायक सुरेंद्र मैथानी, आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग मल्होत्रा और हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी, महामंत्री बिनय मिश्रा, लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा, महामंत्री राजीव यादव ने अतिथियों को पटका पहनाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम आयोजक व संस्थान के महामंत्री डॉ.पवन कुमार तिवारी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य अधिवक्ताओं में खेल भावना, सौहार्द व मानसिक एकाग्रता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


न्यायालयों में हिंदी पखवाड़ा 28 तक
कानपुर। न्यायालयों में 28 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभिनव तिवारी ने दी। उन्होंने जिला न्यायालय के सभी कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, वादकारियों, पैरा लीगल वालंटियर्स और एलएडीसी से ज्यादा से ज्यादा शासकीय व न्यायिक कार्य हिंदी में करने को कहा। कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed