{"_id":"6ae60cf3a853645de20f49a3","slug":"administrative-officials-conduct-an-inspection-regarding-waterlogging-and-the-construction-of-a-cetp-in-ruma-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रूमा औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव और सीईटीपी निर्माण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रूमा औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव और सीईटीपी निर्माण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Sat, 31 Oct 2026 09:15 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 31 Oct 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
रूमा औद्योगिक क्षेत्र में वर्षा जल निकासी की गंभीर समस्या और नए कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) के निर्माण में तेजी लाने को लेकर शनिवार को वरिष्ठ प्रशासनिक और यूपीसीडा अधिकारियों ने रूमा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के साथ बैठक कर क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि बारिश के दौरान समुचित निकासी न होने से जलभराव हो जाता है, जिससे फैक्ट्रियों के संचालन, कर्मचारियों के आवागमन और औद्योगिक गतिविधियों पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने स्थायी जल निकासी व्यवस्था विकसित करने की मांग रखी।
विज्ञापन
साथ ही पर्यावरणीय जरूरतों को देखते हुए नए सीईटीपी के निर्माण कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आपसी समन्वय से समाधान का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान यूपीसीडा की एसीईओ नेहा जैन, एसडीएम अनिरुद्ध सिंह, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष नाथ और अधिशासी अभियंता आशीष सिंह तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में रूमा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, महामंत्री बृजेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष नवीन केसरवानी, कपिल यादव, निर्भय सिंह, प्रशांत साहू, विनीत खंडेलवाल और प्रवीण सुराना मौजूद रहे। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि इस बैठक के बाद जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान और सीईटीपी निर्माण में ठोस प्रगति होगी।