{"_id":"6aaef0668b27004b4c0a8da6","slug":"no-water-in-taps-in-tilaira-for-12-days-jhansi-news-c-420-1-mrn1003-13244-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: तिलैरा में 12 दिनों से नलों में नहीं आया जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: तिलैरा में 12 दिनों से नलों में नहीं आया जल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 3,800 की आबादी वाली ग्राम पंचायत तिलैरा में पिछले 12 दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत गांव में पाइपलाइन तो बिछा दी गई है, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण पिछले 12 दिनों से नलों में एक बूंद पानी नहीं टपका है। ग्रामीण दूर-दराज के कुओं से पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लापरवाही के चलते पाइपलाइन की खराबी को सुधारा नहीं जा रहा है। पानी की किल्लत से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्राम पंचायत द्वारा बार-बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं।
0000
पिछले 12 दिनों से गांव में नल ठप पड़े हैं। इस संबंध में जल निगम के अधिकारियों और लाइन से जुड़े कर्मचारियों को कई बार सूचित किया गया, लेकिन खराबी दुरुस्त नहीं की गई। प्रशासन से मांग है कि जल्द जलापूर्ति बहाल कराई जाए।
- प्रतीक्षा पटेल, ग्राम प्रधान
00
घरों में लगे नलों से पानी आना पूरी तरह बंद है। पीने के पानी के लिए भी एक-दो किलोमीटर दूर निजी बोरिंग या खेतों पर जाना पड़ रहा है। जिम्मेदार कर्मचारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं। लोग पानी के लिए परेशान बने हुए हैं।
विज्ञापन
- नीतू पाठक, स्थानीय निवासी