{"_id":"6aacfcfb5d1c52e3850d8f9b","slug":"jhansi-mother-of-two-found-with-lover-in-delhi-refuses-to-return-home-insists-on-going-with-him-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: दिल्ली में प्रेमी के साथ मिली दो बच्चों की मां, बच्चे घर लौटने की लगाते रहे गुहार, नहीं पसीजा दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: दिल्ली में प्रेमी के साथ मिली दो बच्चों की मां, बच्चे घर लौटने की लगाते रहे गुहार, नहीं पसीजा दिल
Fri, 18 Sep 2026 02:29 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:29 PM IST
सार
विवाहिता के दो बच्चे हैं। बड़े बेटे की उम्र 13 वर्ष और छोटे की आठ वर्ष है। बच्चे भी मां से घर लौटने की गुहार लगाते रहे लेकिन महिला ने जाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
प्रेमी के साथ मिली विवाहिता, सांकेतिक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चार माह के भीतर दूसरी बार प्रेमी के साथ गई दो बच्चों की मां को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया। पुलिस महिला को उसके प्रेमी के साथ थाने लेकर पहुंची। यहां महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। बच्चे मां से घर लौटने की गुहार लगाते रहे लेकिन महिला ने पति व बच्चों के साथ जाने से इन्कार कर दिया। देर रात तक उसके बयान एसडीएम मोंठ के समक्ष दर्ज कराने की प्रक्रिया चलती रही। समथर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पत्नी करीब एक सप्ताह पहले रात में घर से चली गई है। सूचना के बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। जांच में उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली। पुलिस टीम दिल्ली पहुंची और महिला को प्रेमी के साथ बरामद कर थाने ले आई।
पहले भी जा चुकी है महिला
पुलिस के अनुसार, करीब चार माह पहले भी विवाहिता मोंठ बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उस समय वह अपने आठ वर्षीय बेटे को भी साथ ले गई थी। बाद में वह बेटे के साथ प्रेमी के पास चली गई थी। पति की सूचना पर मोंठ थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। करीब 10 दिन की तलाश के बाद पुलिस ने विवाहिता और उसके बेटे को हरदोई जिले से बरामद किया था। थाने में समझाइश के बाद विवाहिता पति के साथ घर चली गई थी। करीब चार माह बाद महिला दोबारा घर से चली गई। इस बार दिल्ली में उसकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। थाने पहुंचने के बाद महिला से पूछताछ की गई। इसके बाद उसके बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। देर रात तक बयान दर्ज कराने की कार्रवाई चलती रही।
बच्चे भी मां से घर लौटने की लगाते रहे गुहार
विवाहिता के दो बच्चे हैं। बड़े बेटे की उम्र 13 वर्ष और छोटे की आठ वर्ष है। बच्चे भी मां से घर लौटने की गुहार लगाते रहे। बताया गया कि विवाहिता का मायका मऊरानीपुर क्षेत्र में है। जबकि, प्रेमी शाहजहांपुर जिले के आसपास का रहने वाला बताया जा रहा है। करीब दो वर्ष पहले वह धान की रोपाई करने वाले मजदूरों के साथ गांव आया था। परिवार ने उसे घर में ठहराया था। इसी दौरान विवाहिता और मजदूर के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच संबंध बन गए। बाद में दोनों के साथ रहने की बात सामने आई। थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत ने बताया कि महिला को एसडीएम मोंठ के समक्ष में पेश किया गया है।