फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Clash between advocates and police at the Collectorate, police outpost in-charge chased by the group.

Jhansi News: कलेक्ट्रेट में दर्शन के दौरान अधिवक्ता और पुलिस में झड़प, चौकी इंचार्ज को दौड़ाया

Sat, 31 Oct 2026 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Clash between advocates and police at the Collectorate, police outpost in-charge chased by the group.
कलक्ट्रेट में अ​धिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन&nb
झांसी। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को नारेबाजी कर रहे अधिवक्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई। अधिवक्ताओं ने वीडियो बना रहे जेल चौकी प्रभारी मोहित कुमार एवं सिपाही भूपेंद्र को दौड़ाने के साथ ही उनका मोबाइल छीन लिया। दोनों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। यहां से जुलूस की शक्ल में अधिवक्ता सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए नवाबाद थाना, सीपरी बाजार थाना एवं कोतवाली प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, चौकी प्रभारी ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने एवं मोबाइल लूटने के आरोप में चार अधिवक्ताओं के खिलाफ नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। पुलिस नामजद आरोपियों को तलाश रही है। उधर, अधिवक्ताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर दो नवंबर से अनशन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव रोमेश अग्रवाल के साथ कोतवाली में अभद्रता के आरोप में शिकायत की गई थी। शुक्रवार को दोपहर करीब 1:15 बजे जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रमोद शिवहरे, महामंत्री छोटेलाल वर्मा की अगुवाई में अधिवक्ता शिकायत करने जिलाधिकारी कार्यालय जा रहे थे। कलेक्ट्रेट के बाहर ड्यूटी पर मौजूद जेल पुलिस चौकी इंचार्ज मोहित कुमार एवं सिपाही भूपेंद्र कुमार वीडियो बनाने लगे। यह देख अधिवक्ता भड़क उठे। नारेबाजी करते हुए दोनों पुलिस कर्मियों को घेर लिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए भूपेंद्र से मोबाइल छीन लिया। मोबाइल की छीना छपटी में उनको चोट आई। उपनिरीक्षक मोहित को भी खदेड़ दिया। अधिवक्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए तीनों थाना प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानों में नहीं होती सुनवाई, थानेदार करते हैं अभद्र व्यवहार
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रमोद शिवहरे का कहना है कि तीनों थानों में सुनवाई नहीं हो रही है। थानेदार अभद्र व्यवहार करते हैं। नवाबाद प्रभारी पर गंभीर आरोप भी लगाए। वहीं, नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि प्रमोद शिवहरे के खिलाफ कई मामलों में जांच चल रही है। पुलिस पर अनुचित दबाव बनाने के लिए इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।

इन अधिवक्ताओं पर केस दर्ज
प्रदर्शन का वीडियो बनाने के दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट करने एवं मोबाइल लूटने के आरोप में नवाबाद पुलिस ने चौकी प्रभारी मोहित कुमार की तहरीर पर बबीना निवासी अविनाश यादव, आजाद, दीपू एवं नैनागढ़ निवासी देवेंद्र यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी सिटी प्रीति सिंह के मुताबिक अविनाश के खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं, जबकि देवेंद्र के खिलाफ नौ मामले दर्ज हैं। आजाद और दीपू का आपराधिक इतिहास भी पुलिस खंगाल रही है।


घंटों खंगाले गए बस स्टैंड के आसपास के लॉज एवं होटल
अधिवक्ताओं के हंगामे के बाद शुक्रवार देर-रात पुलिस एक्शन में आई। एसपी सिटी प्रीति सिंह एवं सीओ सिटी प्रिया सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस बल रात करीब 9:00 बजे बस स्टैंड के पास जा पहुंचा। पुलिस टीम के पहुंचते ही यहां खलबली मच गई। यहां करीब नौ लॉज एवं कई होटल हैं। सर्च अभियान चलाने के लिए सदर बाजार एवं बड़ागांव पुलिस समेत क्यूआरटी लेकर पुलिस अफसर पहुंचे। कुल नौ टीमें बनाई गई थीं। प्रत्येक टीम में एक महिला दरोगा एवं सिपाही को शामिल किया गया। पुलिस टीम ने पहुंचते ही सभी होटलों के गेट बंद करा दिए। इसके बाद महिला पुलिस अफसरों ने खुद भी सभी होटलों एवं लॉज के कमरों में जाकर उनको खंगाला। भारी संख्या में पुलिस बल को देखकर आसपास के लोग भी जुट गए। उन्होंने भी लॉज एवं होटल संचालकों की गतिविधियों पर नाराजगी जताई।

कलक्ट्रेट में अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन&nb

कलक्ट्रेट में अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन&nb

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed